suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टूटे रिश्तों को फिर से जोड़ना चाहते हैं तो इन बातों पर जरूर दें ध्यान

रिश्तों में आ गई है दरार तो समय रहते कर लें ये काम

Advertiesment
green flag in relationship
Relationship Advice: रिश्तों में छोटी-बड़ी अनबन हो सकती है लेकिन समस्या तब बड़ी हो जाती है  जब समय रहते हम इसे ठीक करने की दिशा में कोई काम नहीं करते। ऐसे में रिश्ते कमजोर पड़ने लगते हैं और उन्हें जोड़ना मुश्किल हो जाता है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि किन बातों की मदद से टूटे रिश्तों को फिर से जोड़ा जा सकता है।
वैसे तो हमारे जीवन में कई रिश्ते होते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते हमारे लिए बहुत महत्व रखते हैं। कभी-कभी किन्हीं कारणों से रिश्तों में दरार आने लगती है और अगर लम्बे समय तक इन कारणों की अनदेखी हो तो रिश्ते टूट भी जाते हैं।
अगर रिश्ता टूट जाए तो जोड़ना इतना आसान नहीं होता है। हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि इन रिश्तों को जोड़ना असंभव है। जिन्हें रिश्तों की कदर होती है वे अपने रिश्ते को बचाने के लिए प्रयास करने के लिए तैयार होते हैं।
अगर आपका रिश्ता भी कमजोर पड़ कर टूट चुका है या फिर टूटने की कगार पर पहुंच चुका है, तो भी आप अपने सच्चे प्रयासों से उसे जोड़ सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से रिश्तों को टूटने से बचाया जा सकता है।
बात करना शुरू करें: अगर रिश्ता किसी ग़लतफहमी या संवाद के अभाव की वजह से अनबन हुई है तो सबसे पहले इस बारे में बात करना ज़रूरी है। ऐसी स्तिथि में आप हमेशा खुद से ही बातें शुरू करने की कोशिश करें। बात न हो पाने कई हालत में ग़लतफहमी बनी रहेगी और रिश्ता सुलझ नही पाएगा।

गंभीरता से काम लें
अगर आपका मन बहुत ज्यादा विचलित है तो यह रिश्तों पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। कई बार ज़्यादा बोलने और कहने के ग़लत तरीके के कारण भी रिश्तों में खटास आने लगती है। ऐसे मामलों में गम्भीरता से काम लेना उचित रहता है।

अपने पार्टनर को रिस्पेक्ट दें
रिश्तों के बीच एक दूसरे की रिस्पेट करना सबसे ज़्यादा जरूरी होता है। किसी भी रिश्ते में रिस्पेक्ट ही उसका आधार होती है। रिस्पेक्ट और एक दूसरे के लिए सपोर्ट की कमी होने के कारण ही रिश्ते अक्सर टूटने लगते हैं। अपने रिश्तों में सपोर्टिव बनें और आप देखेंगे आपके रिश्ते फिर से ठीक होने लगेंगे।

पॉजिटिव चीजों पर ध्यान दें
रिश्ते सबसे ज्यादा तब कमजोर पड़ते हैं, जब हम उनकी अच्छाइयों को गिनना बंद कर देते हैं और सिर्फ बुरी चीजों पर ही ध्यान देते हैं। आपके रिश्तों को कमजोर पड़ने के पीछे भी एक यही कारण हो सकता है कि आप उनकी नेगेटिव पॉजिटिव चीजों को न देख कर उनकी नेगेटिव चीजों पर ध्यान दे रहे होते हैं और इस कारण से स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Reels देखने से नहीं, इन 9 चीजों को करने से मिलेगा मोटिवेशन