Dharma Sangrah

Love tips : अपने पार्टनर को कैसे करें इंप्रेस कि रिश्तों में बनी रहे मजबूती

Webdunia
प्यार (love) का रिश्ता बेहद खूबसूरत होता है और इसका एहसास भी उतना ही शानदार होता है। लेकिन इन रिश्तों में हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो इसे मजबूत करने की जगह इसे कमजोर कर देती हैं और हमारा पार्टनर हमारे करीब आने की जगह हमसे दूर जाना बेहतर समझता है। 
 
आखिर वे क्या गलतियां हैं, जो नए-नए रिश्तों को मजबूती प्रदान करने की जगह इसे खोखला कर देती हैं, आइए जानते हैं-
 
1. ओवर पसेसिव होने से बचें : यदि आप रिश्ते में आते ही ओवर पसेसिव हो रही हैं तो अभी संभल जाए, क्योंकि यह बात आपके पार्टनर को आपसे दूर कर सकती है। 'यहां मत जाओ', 'ऐसा मत करो', 'इनके साथ मत घूमो', 'सिर्फ मुझको ही टाइम दो', ऐसी बातें आपके पार्टनर को इरिटेड कर सकती हैं। 
 
2. टीचर न बनें : आपका पार्टनर आप में एक अच्छा दोस्त और एक अच्छा पार्टनर देखना चाहता है, न कि टीचर। यही आपके रिश्ते के लिए सही है। इसलिए ऐसी बातों से आप दूर ही रहें। 
 
3. दोस्तों की न करें बुराई : यदि आप अपने पार्टनर के दोस्तों की बुराई करते हैं तो इसे अभी रोक दीजिए। ऐसा करने से आपके पार्टनर को आपके लिए गलतफहमी हो सकती है कि आप उनके दोस्तों से उन्हें दूर करना चाहती हैं, इसलिए इन बातों को न ही करें तो बेहतर है।
 
 
4. किसी दूसरे से उनकी तुलना ना करें : अगर आप भी अपने पार्टनर को किसी दूसरे के साथ कम्पेयर करती हैं या करते हैं, तो इसे बिलकुल भी न करें। ऐसा करके आप अपने पार्टनर को दुख पहुंचा रहे हैं। उनकी दूसरों से तुलना करके उन्हे नेगेटिव कर रहे हैं। आपको अपने पार्टनर को नेगेटिव नहीं, पॉजीटिव रखना है। और ध्यान रखें कि हर व्यक्ति अपने आप में बेहतरीन होता है।
 
5. छोटी-छोटी बातों को न बढ़ाएं : छोटी-छोटी बातों किया गया लड़ाई-झगड़ा आपके शुरुआती रिश्ते को कमजोर कर सकती है। हमेशा उन्हें समझने की कोशिश करें और यदि वह गलत है तब भी समझदारी के साथ अपनी बात समझाएं तथा बात को वहीं खत्म कर दें, बार-बार उसे ना दोहराएं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Gantantra Diwas 2026: गणतंत्र दिवस पर सेना के शौर्य पर निबंध

Republic Day Recipes 2026: इस गणतंत्र दिवस घर पर बनाएं ये 'तिरंगा' रेसिपी, हर कोई करेगा आपकी तारीफ!

Happy Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर भेजें ये 10 शानदार बधाई संदेश और स्टेटस, बढ़ जाएगी देश की शान

Republic Day Speech 2026: बच्चों के लिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का सबसे शानदार भाषण

Republic Day Essay 2026: गणतंत्र दिवस 2026: पढ़ें राष्ट्रीय पर्व पर बेहतरीन निबंध

सभी देखें

नवीनतम

गणतंत्र दिवस पर विशेष व्यंजन, पकवान, और रेसिपी: देशभक्ति के साथ स्वाद का आनंद लें

Republic Day Poem: गणतंत्र दिवस पर वीर रस की यह कविता, रगों में भर देगी जोश और देशभक्ति

अमीर लोगों की 8 आदतें जो बदल देंगी आपका जीवन | Money Mindset

गणतंत्र दिवस पर कविता: तिरंगा लहराए आकाश में ऊंचा

Happy Basant Panchami Status 2026: बसंत पंचमी पर अपनों को भेजें ये 10 जादुई शुभकामना संदेश और स्टेटस, बरसेगी मां सरस्वती की कृपा

अगला लेख