Bhai Dooj
✕

डेटिंग के दौरान कभी न करें यह 6 गलतियां

Webdunia
अगर आप किसी प्यार भरे रिश्ते की शुरूआत करने जा रहे हैं और अपनी पहली डेट के लिए आपका इंतजार अब खत्म हो चुका है, तो लड़की से पहली मुलाकात में यह 6 गलतियां बिल्कुल मत कीजिएगा, वरना आगे बढ़ते रिश्ते पर ब्रेक या फुलस्टॉप भी लग सकता है। तो अच्छे काम में देर किस बात की, अभी पढ़ि‍ए यह टिप्स - 


 
डेटिंग के दौरान कुछ छोटी- मोटी गलतफहमियां कई बार बड़ी समस्याओं को जन्म दे सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि बात ना बिगड़े और आपका इम्प्रेशन जबरदस्त रहे तो कुछ विशेष तरीके हैं जिन्हें अपनाकर अपनी गर्लफ्रेंड के सामने धाक जमा सकते हैं। जानिए कुछ ऐसी बातें जो डेटिंग के दौरान लड़कियां 'पसंद नहीं' करतीं।

ना करें शादी की बात : लड़कियां लड़कों की तुलना में शादी के बारे में बहुत कम या नहीं के बराबर सोचती हैं। हालांकि ऐसा माना जाता है कि लड़कियां बड़ी होते ही शादी के बारे में सोचने लगती हैं। और अगर मान भी लिया जाए कि ऐसा है तो इसकी वजह भारतीय परवरिश और पारिवारिक दबाव होता है। 

कहने का मतलब है कि जब डेट के दौरान कोई लड़का शादी की बात करता है तो यह बात लड़की पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।

धारणाएं बना लेना : आमतौर पर लड़के किसी भी लड़की से मिलने से पहले उसके बारे में बिना किसी आधार के एक धारणा बना लेना, बनने इस नए रिश्ते के लिए घातक हो सकता है।


 
एक लड़की के लिए यह बेहद निराशाजनक होता है जब लड़का अपने लिए बीयर ऑर्डर करते हुए लड़की के लिए सॉफ्ट ड्रिंक ऑर्डर करता है। वह खुद ही यह मान  लेता है कि लड़की सॉफ्टड्रिंक ही पसंद करेगी जो कि आपकी फ्रेंड के सामने गलत प्रभाव डालता है।

कृपया हाथ ना लगाएं, हम अभी मिले ही हैं :  जब पहली  ही मुलाकात में कोई लड़का ज्यादा निकट आने का प्रयास करता है या बिना वजह गले लगाने की कोशिश करता है, तो यह बात लड़की को खराब लग सकती है।
 

 
भले ही लड़का यह सबकुछ अच्छी सोच के साथ कर रहा हो लेकिन  लड़कियां इसे अपने नजरिये से भी सोचती हैं जो पहली बार में ही सकारात्मक नहीं हो सकता।

सन्नाटा ना होने दें : डेटिंग के दौरान कभी अपने बीच सन्नाटा ना पसरने दें। जब आप दोनों के बीच सामान्य बातों का दौर खत्म हो जाए तो कुछ रोचक बातों के माध्यम से बातचीत आगे जरूर बढ़ाएं जिससे सुनने में लड़की रूचि लेती दिखाई दे । 
 


ऐसे लड़के जो अधिक आलसी या कम बातें करते हैं और बातचीत के अपने आप आगे बढ़ने देने का इंतजार करते हैं, वो बोरिंग कहलाते हैं। इस तरह के बोरि‍ंग लड़के लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं होते। 

बेकार की जानकारी निकालना : क्या आप शादी के बाद काम करना चाहेंगी? तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड्स थे? तुम्हारी सैलरी कितनी है? यह ऐसे सवाल हैं जो दो लोगों के बीच अमूमन आ ही जाते हैं। 

 

 
अगर आप सिंगल हैं और किसी लड़की के साथ डेट पर हैं तो आप और भी कई दिलचस्प सवाल पूछ सकते हैं। पहली कुछ डेट्स में इस तरह के बेहद व्यक्तिगत सवाल आप के इम्प्रेशन को खराब कर सकते हैं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'