Publish Date: Sat, 16 May 2009 (08:18 IST)
Updated Date: Sat, 16 May 2009 (08:18 IST)
राकांपा के वरिष्ठ नेता पीए संगमा ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा को अछूत नहीं माना जा सकता और उनकी पार्टी यदि शरद पवार के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ती है तो वे भाजपा का समर्थन लेने को तैयार हैं।
संगमा ने राकांपा द्वारा भाजपा का समर्थन लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर यहाँ संवाददाताओं से कहा क्यों नहीं। यदि भाजपा स्वेच्छा से आगे आकर कहती है कि वह प्रधानमंत्री के रूप में शरद पवार का समर्थन करेगी तो बेशक हम उनका समर्थन लेंगे।
लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा को अछूत करार नहीं दिया जा सकता क्योंकि इस पार्टी ने जनता द्वारा चुने जाने के बाद छह सालों तक देश में शासन किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने छह साल तक देश में शासन किया है। वह वोट की बदौलत सत्ता में आई। आप कैसे कह सकते हैं कि भाजपा अछूत है। जिन लोगों ने उनको वोट दिया है क्या वे साम्प्रदायिक हैं।
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें