Publish Date: Mon, 04 May 2009 (21:01 IST)
Updated Date: Mon, 04 May 2009 (21:01 IST)
कांग्रेस के महासचिव एवं युवा नेता राहुल गाँधी ने सोमवार को यहाँ गरीब नवाज मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत की और अकीदत के फूल चढ़ाए।
कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट के समर्थन में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करने आए राहुल हैलीपैड से सीधे ख्वाजा साहब की दरगाह गए।
उन्होंने वहाँ मखमली चादर और अकीदत के फूल चढ़ाए। उन्होंने देश की तरक्की और चुनावों में सफलता की दुआ माँगी। खादिम अब्दुल गनी गुर्देजी ने उन्हें जियारत करवाई।
इसके बाद राहुल सर्किट हाउस के पास पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध बजरंग मठ पर गए और हनुमानजी मंदिर के दर्शन किए।