आनंद शर्मा को मिला 'जय हो' का तोहफा

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2009 (19:29 IST)
आनंद शर्मा को कैबिनेट में स्थान मिलना कांगेस को उनकी सेवाओं विशेषकर चुनाव रणनीति में उनके योगदान का बहुप्रतीक्षित तोहफा है।

हिमाचल प्रदेश के 56 वर्षीय इस नेता ने पार्टी में कई बार अपनी उपयोगिता को साबित किया है। कांगेस के चुनाव प्रचार को दिशा देने के लिए बनाए गए 'वार रूम' में शर्मा भी शामिल थे।

कांगेस के चुनाव प्रचार में ऑस्कर विजेता फिल्म स्लमडाग मिलेनियर के 'जय हो' गीत का इस्तेमाल करने का विचार शर्मा का ही था। ऐसा प्रतीत होता है कि कांगेस को 'जय हो' नारे से लाभ मिला। यह दीगर बात है कि इस नारे का काट करने के लिए चुनाव में भाजपा ने 'भय हो' का नारा दिया था।

कुशल वक्ता शर्मा ने कांगेस के प्रवक्ता की कई साल तक भूमिका निभाई। उन्हें 2006 में विदेश राज्य मंत्री बनाया गया था। पिछले साल प्रियरंजन दासमुंशी के गंभीर रूप से बीमार होने के बाद उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।

पेशे से वकील शर्मा राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पूर्व वह चार बार उच्च सदन के सदस्य रह चुके हैं।

छात्र राजनीति के जरिए सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करने वाले शर्मा एनएसयूआई के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं। शर्मा राजीव गाँधी के दौर में भारतीय युवक कांगेस के अध्यक्ष के रूप में दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद मुद्दे के खिलाफ सक्रियता दिखाने के मुद्दे पर चर्चा में आए थे। उनकी पत्नी जेनोबिया भी दक्षिण अफ्रीका से हैं ।-भाषा

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा में पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी

MP : सरकारी कार्यशाला में विजय शाह की फोटो पर भड़के अफसर, मंत्री की जगह लगाई PM मोदी की तस्वीर

Ceasefire को लेकर भारत और पाक के DGMO ने की बात, Pakistan के विदेश मंत्री डार ने किया यह दावा

Tahawwur Rana : तहव्वुर राणा को मिलेगी उसके हर गुनाह की सजा, बनी 5 वकीलों की टीम, जनरल तुषार मेहता अध्यक्ष

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, 3 राइफल और 3 ग्रेनेड बरामद