Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लोकसभा चुनाव 2024 की 10 बड़ी जीत, इंदौर के शंकर लालवानी टॉप पर

हमें फॉलो करें लोकसभा चुनाव 2024 की 10 बड़ी जीत, इंदौर के शंकर लालवानी टॉप पर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 5 जून 2024 (12:40 IST)
Lok Sabha Election Results 2024: एग्जिट पोल के विपरीत भाजपा को अकेले दम पर लोकसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। हालां‍कि गठबंधन दलों की सीटों को मिलाकर केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बन जाएगी। हालांकि भाजपा इस बात से खुश हो सकती है देश में सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले 10 उम्मीदवारों में 7 भाजपा के हैं। आइए जानते हैं उन्हीं उम्मीदवारों के बारे में जिन्होंने सबसे बड़ी जीत हासिल की है.... 
 
1. इंदौर से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने 11 लाख 72 हजार 206 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि उनके सामने कांग्रेस का उम्मीदवार कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं था। अक्षय बम ने नाम वापस ले लिया था। इंदौर सीट पर तो नोटा ने भी इतिहास रच दिया। नोटा के पक्ष में 2 लाख 18 हजार 355 वोट मिले, जो अब तक का रिकॉर्ड है। ये दोनों ही रिकॉर्ड निकट भविष्य में टूटते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। 
 
2. दूसरी सबसे बड़ी जीत असम की धुब्री लोकसभा सीट पर रही, जहां कांग्रेस उम्मीदवार रकीबुल हसन ने एआईयूडीएफ के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 10 लाख 12 हजार 476 वोटों से हराया। हसन को कुल 14 लाख 71 हजर 885 वोट मिले। अजमल की गिनती असम के दिग्गज मुस्लिम नेताओं में होती है। 

3. तीसरी सबसे बड़ी  जीत विदिशा लोकसभा सीट पर मध्य प्रदेश  के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 21 हजार से ज्यादा वोटों से दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा को शिकस्त दी। शर्मा को 2 लाख 95 हजार वोट मिले। 
 
4. चौथी बड़ी जीत नवसारी (गुजरात) से भाजपा उम्मीदवार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के नाम रही। पाटिल ने कांग्रेस के नैशाद भाई को 7 लाख 73 हजार 551 वोटों से हराया। ‍2019 के लोकसभा चुनाव में नवसारी सीट पर ही पाटिल ने देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। 
 
5. बड़ी जीत के मामले में भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह पांचवें स्थान पर रहे। गांधीनगर लोकसभा सीट पर शाह ने कांग्रेस की सोनम रमनभाई पटेल को 7 लाख 44 हजार 716 वोटों से हराया। 
 
6. पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट पर मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एवं टीएमसी उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी ने छठी सबसे बड़ी जीत हासिल की। अभिषेक ने भाजपा के अभिजीत दास को 7 लाख 10 हजार 930 वोटों से हराया। अभिषेक को 10 लाख 48 हजार 230 वोट मिले, जबकि अभिजीत को 3 लाख 37 हजार 300 वोट मिले। 
 
7. सातवीं सबसे बड़ी जीत त्रिपुरा में भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब के नाम रही। त्रिपुरा पश्चिम सीट से भाजपा उम्मीदवार देब ने कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 6 लाख 11 हजार 578 वोटों से हराया। बिप्लब को 8 लाख 81 हजार 341 मिले। 
 
8. गुजरात की वडोदरा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. हेमांग जोशी ने आठवीं बड़ी जीत दर्ज की। जोशी ने कांग्रेस के जसपाल सिंह पढियार को 5 लाख 82 हजार 126 वोटों से हराया।
 
9. नौवीं बड़ी जीत तिरुवल्लूर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शशिकांत सेंथिल के नाम रही। सेंथिल ने भाजपा के बाला गणपति को 5 लाख 72 हजार 155 वोटों से हराया। सेंथिल को कुल 7 लाख 96 हजार 956 वोट मिले।
 
10. तेलंगाना की नालगोंडा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुंदुरू रघुवीर ने 10वीं सबसे बड़ी जीत दर्ज की। रघुवीर ने भाजपा के सैदी रेड्‍डी को 5 लाख 59 हजार 905 वोटों से हराया। कांग्रेस के रेड्‍डी को कुल 7 लाख 84 हजार 337 वोट मिले। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एचडी कुमारस्वामी का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस की सरकार बनाने की कोशिश नहीं होगी सफल