Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या रहा सेलेब्स का लोकसभा चुनाव रिजल्ट? देखिए पूरी लिस्ट

हमें फॉलो करें क्या रहा सेलेब्स का लोकसभा चुनाव रिजल्ट? देखिए पूरी लिस्ट

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 5 जून 2024 (11:57 IST)
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ चुके हैं। कई सेलेब्स भी अपनी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे थे। इनमें से कई को विजयी प्राप्त हुई तो कुछ को हार का मुंह भी देखना पह़ा। आइए देखते हैं क्या रहा सेालेब्स का लोकसभा चुनाव रिजल्ट। 
 
ये सेलेब्स जीते-
 
webdunia
कंगना रनौट
कंगना रनौट भाजपा के टिकट से मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने 74755 मतों से जीत दर्ज की। 
 
webdunia
अरुण गोविल
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरे अरुण गोविल ने 10585 वोटों से जीत दर्ज की।
 
webdunia
हेमा मालिनी 
मथुरा लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरी हेमा मालिनी ने 293407 वोटों से जीत दर्ज की। 
 
webdunia
पवन कल्याण
जन सेना पार्टी के संस्थाप और साउथ स्टार पवन कल्याण ने पीथापुरम सीट से जीत दर्ज की।
 
webdunia
शत्रुघ्न सिन्हा 
शत्रुघन सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस के टिकट से आसनसोल लोकसभा सीट से जीत हासिल की।
 
webdunia
मनोज तिवारी 
भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने भाजपा के टिकट से नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से जीत दर्ज की। 
 
webdunia
रवि किशन 
एक्टर रवि किशन ने गोरखपुर सीट से जीत हासिल की है। 
 
webdunia
सुरेश गोपी 
साउथ एक्टर और सिंगर सुरेश गोपी ने भाजपा के टिकट से केरल की त्रिशूर सीट से जीत हासिल की। 
 
webdunia
सायानी घोष 
बंगाली एक्ट्रेस सायानी घोष ने टीएमसी के टिकट पर जाधवपुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की। 
 
ये सेलेब्स हारे-
 
webdunia
राज बब्बर 
सीनियर एक्टर राज बब्बर कांग्रेस के टिकट से गुरुग्राम सीट से मैदान में उतरे थे। उन्हें 75079 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
 
webdunia
पवन सिंह 
भोजपुरी स्टार पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर काराकाट सीट से मैदान में उतरे थे। वह 99256 वोट से चुनाव हार गए। 
 
webdunia
दिनेश लाल निरहुआ
भाजपा के टिकट से आजमगढ़ से मैदान में उतरे दिनेश लाल निरहुआ को 161035 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। 
 
webdunia
लॉकेट चटर्जी 
लॉकेट चटर्जी भाजपा के टिकट से हुगली से चुनावी मैदान में थीं। उन्हें 76853 वोटों से हार मिली। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जाह्नवी कपूर के कहने पर आधी बोतल बीटाडीन पी गए थे राजकुमार राव, एक्ट्रेस बोलीं- आसानी से भरोसा कर लेते हैं