Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमाचल में वोटिंग को लेकर उत्साह, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ वोट डालने पहुंची महिला

हमें फॉलो करें voting in himachal pradesh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 1 जून 2024 (11:16 IST)
Himachal Pradesh voting : लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीट पर शनिवार सुबह से मतदान जारी है। इसके साथ ही राज्य की छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बिलासपुर के एक मतदान केंद्र पर तो एक बुर्जुग महिला ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मतदान करने पहुंची।
 
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चुवाड़ी मतदान केंद्र में, अस्वस्थ होने के बावजूद 72 वर्षीय विमला शर्मा ने ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ आकर मतदान किया। जिसने भी इस दृश्‍य को देखा महिला के जज्बे को सलाम किए बिना नहीं रह सका। हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी महिला की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
 
उल्लेखनीय है कि हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां से सतपाल रायजादा को टिकट दिया है। हमीरपुर लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है।
 
लोकसभा सीट की जिन 4 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा और शिमला शामिल हैं। इनके अलावा राज्य की सुजानपुर, धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है।
 
राज्य में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है और यह शाम 6 बजे समाप्त होगा। सौ वर्ष से अधिक आयु के 438 मतदाताओं सहित 57,11,969 मतदाता मतदान करने के पात्र हैं।
 
राज्य में एक चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर (भाजपा), आनंद शर्मा (कांग्रेस), बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (भाजपा), विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस) और शिमला (एससी) से भाजपा के मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप का राजनीतिक भविष्‍य दांव पर लगा हुआ है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Exit Poll 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल परिणाम