पीएम मोदी के दौरे से पहले बंगाल में भाजपा को झटका, सांसद कुनार हेम्ब्रम ने छोड़ी पार्टी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 9 मार्च 2024 (13:19 IST)
big jolt to bjp in west bengal : पश्चिम बंगाल के झारग्राम से भाजपा सांसद कुनार हेम्ब्रम ने शनिवार को कहा कि उन्होंने लोकसभा की सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा के बाद हेम्ब्रम ने कहा कि उन्होंने निजी कारणों से यह फैसला लिया है। पीएम मोदी के बंगाल दौरे से पहले हुुए इस इस्तीफे को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
 
भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि हेम्ब्रम ने कुछ दिन पहले पार्टी को अपने फैसले के बारे में सूचित किया था।
 
तृणमूल कांग्रेस ने हेम्ब्रम के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पराजय को भांपते हुए इस्तीफा दिया है।
 
तृणमूल सांसद शांतनु सेन ने कहा ‍कि उन्हें पता है कि भाजपा सीट हारने वाली है। इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।
 
जानिए कौन हैं कुमार हेम्ब्रम : कुनार हेम्ब्रम पेशे से एक इंजीनियर हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें झारग्राम से चुनाव मैदान में उतारा था। यहां उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के बीरवाहा सोरेन को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजग गठबंधन के लिए 400 पार का लक्ष्य रखा है। मिशन 400 के लिए भाजपा ने बंगाल में 42 में से 35 पर जीत का लक्ष्य रखा हैं।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

अगला लेख
More