Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सपा ने UP में कांग्रेस को की अंतत: 17 सीटों की पेशकश, न्याय यात्रा में भाग लेंगे अखिलेश यादव

हमें फॉलो करें सपा ने UP में कांग्रेस को की अंतत: 17 सीटों की पेशकश, न्याय यात्रा में भाग लेंगे अखिलेश यादव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 19 फ़रवरी 2024 (17:15 IST)
Lok Sabha Elections: समाजवादी पार्टी (SP) ने उत्तरप्रदेश में कांग्रेस को अंतत:  17 सीटों की पेशकश की है जिससे रायबरेली में राहुल गांधी (Rae Bareli) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
 
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने लखनऊ में बताया कि हमने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीट की अंतिम पेशकश की है। इस पेशकश पर उसकी (कांग्रेस की) स्वीकृति के आधार पर रायबरेली में न्याय यात्रा में अखिलेश यादव का शामिल होना निर्भर करेगा। हालांकि उन्होंने उन सीटों के नाम बताने से इंकार किया जिनकी पेशकश कांग्रेस को की गई है।

 
न्याय यात्रा रायबरेली में प्रवेश करेगी: गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी से गुजरेगी जिसके बाद वह रायबरेली में प्रवेश करेगी। सपा प्रमुख ने पहले कहा था कि वह रायबरेली में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।
 
कांग्रेस ने कल रविवार रात अमेठी में एक बयान जारी कर कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अमेठी में इस यात्रा में उपस्थित रहेंगे। इससे पूर्व सपा ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को उत्तरप्रदेश में 11 सीटों की पेशकश की थी जबकि कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने अधिक सीटों की मांग की है।

 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी को करीब 2 दर्जन सीट दी जानी चाहिए, जहां 2009 के लोकसभा चुनाव में उसने जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन में साझीदार हैं। कांग्रेस ने पिछली बार उत्तरप्रदेश में एकमात्र रायबरेली की सीट जीती थी। उत्तरप्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lok Sabha Elections : सपा के 11 उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट जारी, यह रहेगा पार्टी का पीडीए फार्मूला