Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Lok Sabha Elections : चुनाव प्रचार में राहुल से आगे रहीं प्रियंका गांधी, जानिए किसने कितनी की जनसभाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Gandhi Vadra

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 30 मई 2024 (22:17 IST)
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi campaigned : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कुल 107 जनसभाओं और अन्य चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 55 दिन में 108 जनसभाएं और रोड शो किए। प्रियंका ने 100 से अधिक मीडिया बाइट्स, एक टीवी इंटरव्यू और 5 प्रिंट इंटरव्यू भी दिए।
 
पंजाब में कांग्रेस के पक्ष में किया प्रचार : सूत्रों का कहना है कि पार्टी के प्रमुख नेता के रूप में राहुल गांधी ने विभिन्न राज्यों में पार्टी के पक्ष में जनसभाएं कीं तथा रोड शो, संवाद कार्यक्रमों तथा ‘न्याय सम्मेलन’ और ‘न्याय मंच’ जैसे कई प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लिया। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पंजाब में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया।
इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए मांगे वोट : उन्होंने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के साथ कुछ जनसभाओं को संबोधित कर ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। राहुल गांधी ने इस बार केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा है।
 
55 दिन में 108 जनसभाएं और रोड शो : इस बीच, सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 55 दिन में 108 जनसभाएं और रोड शो किए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रियंका गांधी ने 100 से अधिक मीडिया बाइट्स, एक टीवी इंटरव्यू और पांच प्रिंट इंटरव्यू भी दिए। उन्होंने कुल छह राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BJP ने भगवान जगन्नाथ का अपमान किया, राहुल गांधी का चुनावी रैली में बड़ा आरोप