Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

कहा- उद्योगपतियों को मुफ्त जमीन और आपको 5 किलो राशन

हमें फॉलो करें प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 3 मई 2024 (20:11 IST)
Priyanka Gandhi road show in Fatehpur Sikri: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने फतेहपुर सीकरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘सत्ता के अहंकार’ में जनता से दूर हो जाने का शुक्रवार को आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि आपने देश के सबसे बड़े नेता को देखा है, जिन्होंने सिर्फ आपको गुमराह किया है। सिर्फ चुनाव के समय आपके जज्बात को उभारकर आपसे वोट लिया है। बदले में आपको दिया कुछ भी नहीं, अपने खरबपति मित्रों को दिया है।
अधिकारी और नेता मोदी से डरते हैं : कांग्रेस उम्मीदवार रामनाथ सिकरवार ‘फौजी’ के समर्थन में रोड शो के दौरान प्रियंका ने कहा कि मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने 16 हजार करोड़ रुपए अपने लिए दो हवाई जहाज खरीदने पर खर्च कर दिए। क्या मोदी ने किसी एक किसान के आंसू पोछे हैं? प्रियंका ने प्रधानमंत्री पर जनता से दूर हो जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिसके पास बहुत ज्यादा सत्ता हो जाती है वह अक्सर अहंकारी हो जाता है। उसके आसपास के लोग सच नहीं बोलते हैं। वह चमचागिरी करते हैं। आज जितने भी अधिकारी और उनके साथी हैं वह उनसे (मोदी से) डरते हैं। जब वे डरते हैं तो देश की सच्चाई को कैसे बताएंगे? प्रधानमंत्री में इतना अहंकार हो गया है कि वह जनता से कट चुके हैं। ALSO READ: सहारनपुर में प्रियंका के रोड शो में उमड़ी भीड़, कहा- भाजपा की विदाई तय
 
इस तरह बना कांग्रेस का घोषणा पत्र : उन्होंने कहा कि इस देश में एक दूसरा नेता है राहुल गांधी.... जो 4000 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चला आपसे मिलने के लिए, आपकी समस्याओं को समझने के लिए। उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई की यात्रा की और सबकी बातें सुनकर उनके आधार पर एक घोषणापत्र निकला, जिसे न्याय पत्र कहते हैं। न्याय पत्र क्यों, क्योंकि सबसे ज्यादा अन्याय पिछले 10 सालों में इस देश के गरीब, किसान और मजदूर के साथ हुआ है। 
 
उद्योगपतियों को मुफ्त जमीन, आपको 5 किलो राशन : प्रियंका ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार उद्योगपतियों के लिए है। उन्हें तमाम जमीन मुफ्त में मिली हुई है। सारे देश की संपत्ति मिली हुई है। आपके लिए सिर्फ 5 किलो राशन है। जो गरीब हैं उनके लिए तो अच्छा है, लेकिन सवाल यह है कि आपको रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है? वह (भाजपा) इस 5 किलो राशन के बोरे पर आपको निर्भर बनाना चाहते हैं। ALSO READ: मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं, शहादत मिली, राजीव गांधी को याद कर भावुक हुईं प्रियंका
 
अब बदलाव का समय : उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है सच्चाई को समझने का, सच्चे नेताओं को पहचानने का, नाटक और नौटंकी को बंद करने का। समय आ गया है बदलाव लाने का। रोड शो के दौरान उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी और अन्य दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने झंडे लेकर शामिल हुए।
 
रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घरों की छतों पर खड़े नजर आए। एक खुले वाहन पर सवार प्रियंका ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। (भाषा/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले राजनाथ सिंह