Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

PM मोदी ने नवीन पटनायक को बताया मित्र, BJP और BJD की दोस्ती पर क्या बोली कांग्रेस?

हमें फॉलो करें PM मोदी ने नवीन पटनायक को बताया मित्र, BJP और BJD की दोस्ती पर क्या बोली कांग्रेस?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 4 फ़रवरी 2024 (09:10 IST)
Narendra Modi friendship with Navin Patanik : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबलपुर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अपना दोस्त बताया। इस पर ओडिशा में विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) को राजनीतिक साझेदार बताते हुए दोनों दलों के बीच गुप्त रूप से गठबंधन होने की बात कही है।
 
दरअसल पीएम मोदी ने (आईआईएम)-संबलपुर परिसर का उद्घाटन करते हुए पटनायक को मुख्यमंत्री, मेरे मित्र श्रीमान नवीन पटनायक जी कहकर संबोधित किया था।
 
बीजद और भाजपा साथ : कांग्रेस ने मौके को लपकने में देर नहीं की। कांग्रेस की ओडिशा इकाई के प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पटनायक और उनके करीबी सहयोगी वी के पांडियन के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला। इससे साबित होता है कि बीजद और भाजपा दोनों एक साथ हैं।
 
उन्होंने कहा कि इसीलिए हमने हाल ही में उनकी प्रतीकात्मक शादी का आयोजन किया। वे गुप्त रूप से गठबंधन में हैं और पांडियन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ चर्चा करके यह बंधन स्थापित किया था। बीजद अब कोई अनोखी पार्टी नहीं रही, बल्कि वह अब भाजपा बन गई है।
 
क्या बोला बीजद : कांग्रेस के इन आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा की ओडिशा इकाई के प्रभारी मनमोहन समल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकेत दिया है कि कुछ पार्टियां विकास कार्यों का विरोध कर रही हैं। अब, लोग देख सकते हैं कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो उनके लिए क्या किया जा सकता है।
 
पटनायक ने भी दिया पीएम मोदी को धन्यवाद : इस बीच सीएम नवीन पटनायक ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर ओडिशा आने और आईआईएम-संबलपुर के नए परिसर के उद्घाटन की शोभा बढ़ाने के लिए मोदी को धन्यवाद दिया।
 
पटनायक ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने भारत के लिए एक नयी दिशा निर्धारित की है, और हम एक आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर हैं। हमारा प्रयास पूर्वी भारत का विनिर्माण केंद्र बनना है और मुझे यकीन है कि प्रधानमंत्री इसे हासिल करने के लिए सभी आवश्यक सहायता देंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में 50 IAS अधिकारियों का तबादला