MP की सभी लोकसभा सीटें भाजपा की होंगी, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने कहा

राहुल गांधी लोगों की आस्था पर चोट पहुंचाते हैं

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 5 मार्च 2024 (21:27 IST)
MP Deputy CM Rajendra Shukla: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुंचे। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला (Rajendra Shukla) ने बताया कि मध्यप्रदेश में लोकसभा (Lok Sabha) में सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। शुक्ला ने 'वेबदुनिया' से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में अयोध्या में यह बात कही।

ALSO READ: आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करेगी मोहन यादव कैबिनेट
 
राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर यह बोले : राहुल गांधी और अखिलेश यादव के अयोध्या राम मंदिर दर्शन न करने पर और राहुल गांधी के उस बयान कि 'जय श्रीराम, जय श्रीराम' बोलकर लोगों से पैसे लेने काम किया जा रहा है, का जवाब देते हुए कहा कि इस तरीके की बातें करके वे हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट पहुंचाते हैं। उनकी इस मानसिकता के कारण ही उनकी पराजय होती है। गैरजिम्मेदार बयान देना अब देश की जनता को स्वीकार नहीं है।

ALSO READ: गुजरात के CM भूपेश पटेल ने कैबिनेट के साथ किए अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन
 
उन्होंने यह भी कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी। भाजपा 400 सीटों से अधिक लेकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

अगला लेख