Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Election Results 2024 : झालावाड़ में 5वीं बार जीते दुष्यंत सिंह, कांग्रेस और बसपा उम्‍मीदवारों को दी शिकस्‍त

हमें फॉलो करें Election Results 2024 : झालावाड़ में 5वीं बार जीते दुष्यंत सिंह, कांग्रेस और बसपा उम्‍मीदवारों को दी शिकस्‍त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

जयपुर , मंगलवार, 4 जून 2024 (18:59 IST)
Lok Sabha Election Result 2024 : राजस्थान में लोकसभा की झालावाड़-बारां सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के पुत्र एवं भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह लगातार पांचवीं बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं।
सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन भाया को तीन लाख 70 हजार 989 मतों के अंतर से चुनाव हराया। सिंह को आठ लाख 65 हजार 376 मत मिले जबकि श्रीमती भाया ने चार लाख 94 हजार 387 मत हासिल किए। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के चंद्र सिंह किराड ने 12 हजार 285 मत हासिल किए जबकि 16 हजार 27 मत नोटा में गए। (एजेंसी) फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bihar: गया से जीतनराम मांझी 1 लाख से ज्यादा मतों से जीते, RJD उम्मीदवार को हराया