जेल में बंद चरमपंथी अमृतपाल लड़ेगा निर्दलीय लोकसभा चुनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 (23:08 IST)
Amritpal will contest Lok Sabha elections: जेल में बंद चरमपंथी अमृतपाल सिंह की मां ने शुक्रवार को अमृतसर में बताया कि उनका बेटा पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा (Khadoor Sahib Lok Sabha) सीट से बतौर निर्दलीय (independent) संसदीय चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले बुधवार को अमृतपाल सिंह के कानूनी सलाहकार राजदेव सिंह खालसा ने भी दावा किया था कि 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख चुनाव लड़ेंगे।
 
ALSO READ: मोदी का इमोशनल दांव, मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या अगले जन्म में जन्म लूंगा
 
अमृतपाल को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया था :  बलविंदर कौर ने शुक्रवार को यहां कहा कि उनका बेटा चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हो गया है। अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है। वह अपने 9 सहयोगियों के साथ वर्तमान में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव प्रचार के सियासी रंग, गृहमंत्री अमित शाह ने ‘महाराज’ को सराहा, ‘दिग्गी राजा’ की परमानेंट विदाई की भरी हुंकार

 
एक महीने से अधिक समय तक चली तलाश के बाद उसे पिछले साल 23 अप्रैल को मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था। खालिस्तान समर्थक पिछले साल मार्च में वाहन बदलकर और हुलिया बदलकर जालंधर जिले में पुलिस की गिरफ्त से बच निकला था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

अगला लेख