Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Lok Sabha Election: द्रमुक ने की भाकपा व माकपा को 2-2 सीटों की पेशकश

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lok Sabha Election: द्रमुक ने की भाकपा व माकपा को 2-2 सीटों की पेशकश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (15:01 IST)
Lok Sabha Chunav 2024 : तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) ने चेन्नई में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha) के लिए गुरुवार को वाम दलों के साथ अपने सीट बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दिया जिसके तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) को 2-2 सीटों की पेशकश की गई है।
 
सीट-बंटवारे को दिया अंतिम रूप : द्रमुक की ओर से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीट-बंटवारे की बातचीत को आज अंतिम रूप दिया गया और उसके आधार पर निर्णय लिया गया है। एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक ने इससे पहले आगामी चुनावों के लिए अपने सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और कोंगु देसिया मुरपोक्कु कषगम (केएमडीके) को 1-1 सीट की पेशकश की थी।

 
द्रमुक राज्य में बहुदलीय धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) का नेतृत्व करता है। दोनों वाम दलों ने 2019 के चुनावों में कई सीट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। माकपा मदुरै और कोयंबटूर का प्रतिनिधित्व करती है जबकि भाकपा ने तिरुप्पुर और नागपट्टिनम (अनुसूचित) सीट पर जीत दर्ज की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Delhi Lok Sabha Election : दिल्‍ली में 7 सीटों के लिए भाजपा चुनाव समिति ने सौंपी संभावित उम्‍मीदवारों की सूची