Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चंडीगढ़ से मनीष तिवारी, मंडी से विक्रमादित्य, कांग्रेस ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lok Sabha Elections 2024

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 13 अप्रैल 2024 (21:52 IST)
Lok Sabha Elections 2024 :  कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने 16 और उम्मीदवारों की सूची जारी की और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
 
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को राज्य के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अपना प्रत्याशी बनाया है। विक्रमादित्य कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ से पढ़ाई की। बाद में वे दिल्ली आ गए और 1980 के दशक की शुरुआत में अपने पिता वी एन तिवारी की आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दिए जाने के बाद एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया) में शामिल हो गए।
 
उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन से होगा, जो भाजपा के दिवंगत नेता बलरामजी दास टंडन के बेटे हैं।
 
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार शाम को यहां हुई बैठक में उम्मीदवारों की घोषणा की गई।
 
पार्टी ने शिमला (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के डी सुल्तानपुरी के बेटे विनोद सुल्तानपुरी को मैदान में उतारा। उसने गुजरात से चार और ओडिशा से नौ उम्मीदवारों की घोषणा की।
 
गुजरात के उम्मीदवारों में मेहसाणा से रामजी ठाकोर (पालवी), अहमदाबाद पूर्व से हिम्मतसिंह पटेल, राजकोट से परेशभाई धनानी और नवसारी सीट से नैषध देसाई शामिल हैं।
Lok Sabha Elections 2024
ओडिशा में पार्टी ने क्योंझर (सुरक्षित) सीट से मोहन हेम्ब्रम, बालासोर से श्रीकांत कुमार जेना, भद्रक (सुरक्षित) सीट से अनंत प्रसाद सेठी, जाजपुर (सुरक्षित) सीट से आंचल दास, ढेंकनाल से सष्मिता बेहरा, केंद्रपाड़ा से सिद्धार्थ स्वरूप दास, जगतसिंहपुर (सुरक्षित) से रवीन्द्र कुमार सेठी, पुरी से सुचरिता मोहंती और भुवनेश्वर से यासिर नवाज को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने गुजरात में पांच विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इनपुट भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रामायण में राम की भूमिका वाले अरुण गोविल ने वाल्मीकि के घर किया भोजन