लोकसभा चुनाव 2019 : योगी आदित्यनाथ का दावा, लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेंगी 400 सीटें

Webdunia
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (23:29 IST)
कुशीनगर/देवरिया (उप्र)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में पूरे देश में भाजपा को 400 सीटें मिलने का दावा किया।
 
योगी ने यहां भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि पूरे देश में एक ही लहर है, हर जागरूक मतदाता की एक ही तमन्ना है कि नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। जब जनता इस संकल्प के साथ जुड़ चुकी है तो कोई भी ताकत मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोक नहीं सकती है।
 
उन्होंने दावा किया कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश में जो 400 सीटें भाजपा को प्राप्त हो रही हैं, वे विजय के हार के मनके (मोती) होंगी। मैं यहां इसलिए आया हूं कि कुशीनगर सीट भी उस हार का हिस्सा बने।
 
योगी ने कहा कि यह उत्साह अचानक नहीं आया है। याद करिए आज से 5 साल पहले का वह समय, जब कांग्रेस का कुशासन था। कांग्रेस ने 10 सालों तक राज किया। आजादी के बाद लगभग 55 साल तक कांग्रेस की सरकारें देश में रहीं। न जाने कौन-कौन से घोटाले सामने आते थे। उस वक्त के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में 270 से ज्यादा जिले नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद से प्रभावित थे। हमारे जवान और नागरिक मारे जाते थे, सरकार खामोश रहती थी। पाकिस्तान हमारे जवानों के सिर काट ले जाता था। चीन भारत की सीमा में अंदर घुस आता था, मगर प्रधानमंत्री के आने के बाद स्थिति में परिवर्तन हुआ है।
 
उन्होंने दावा किया कि मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने दीजिए, नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद देश की धरती से समाप्त हो जाएगा। भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। मोदीजी ने 5 वर्षों में डेढ़ करोड़ गरीबों को मकान दिए और 7 करोड़ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए। साढ़े 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान योजना से जोड़ा, 37 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुलवाए। आयुष्मान भारत के तहत सालाना 5 लाख रुपए का इलाज कवच दिया।
 
उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि जब किसानों के खेतों में गन्ना है, तब तक चीनी मिलें बंद नहीं होंगी। वरना उन चीनी मालिकों को जेल में डाल दिया जाएगा। एक तरफ भाजपा राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है जिसे देखकर देश गौरव महसूस कर रहा है, वहीं कांग्रेस का घोषणापत्र सीधे-सीधे देश की 130 करोड़ जनता का अपमान है। वह कहती है कि देशद्रोह की व्यवस्था खत्म कर देगी। वह कांग्रेस देश का कल्याण कैसे करेगी।
 
उन्होंने दावा किया कि उत्तरप्रदेश में 74 से ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी। बाद में देवरिया में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जो चुनाव हो रहा है उसमें जनता सबसे आगे है और जनता के पीछे पार्टी है तथा पार्टी के पीछे प्रत्याशी है।
 
उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में अभी तक जितने स्थानों पर चुनाव संपन्न हुए हैं उनमें से सभी की सभी संसदीय सीटें भाजपा के पक्ष में जा रही हैं और जनता खुद चुनाव लड़ रही है। प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर में एक चीनी मिल की शुरुआत कर दी है। यदि पूर्व की राज्य सरकारों ने देवरिया जनपद की चीनी मिलों का मामला उच्चतम न्यायालय में नहीं पहुंचाया होता तो यहां देवरिया में भी चीनी मिलों की शुरुआत हो गई होती।
 
वे शुक्रवार को देवरिया के जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र पढ़ने के बाद ऐसा लगता है कि इसे देशद्रोही की तरफदारी में बनाया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More