मोदी सरकार का काम लोगों को डराना-धमकाना, राहुल गांधी ने कांग्रेस में किया नई ऊर्जा का संचार : सोनिया गांधी

Webdunia
बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (14:17 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार पर तीखे हमले करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि ‘धोखा, डींग और धमकी’ इनके शासन के सिद्धांत हैं और कांग्रेस अपने राजनीतिक प्रतिद्वद्वियों से पूरी ताकत से लड़ेगी।
 
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने अपने बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि राहुल संगठन में नई ऊर्जा लेकर आए हैं और उन्होंने ऐसी टीम बनाई है जिसमें अनुभव और युवा जोश का सही तालमेल है।
 
उन्होंने कहा कि हम नए आत्मविश्वास और निश्चय के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में उतर रहे हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हमारी जीत ने नई आशा दी है।
 
इस बैठक में अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद सहित अन्य लोग शामिल हुए।
 
उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिद्वंद्वियों को पहले अजेय बताया जाता था। कांग्रेस अध्यक्ष ने सामने से डटकर उनका मुकाबला किया, हमारे लाखों कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जिन्होंने उनके साथ मिलकर अपना सबकुछ दिया।
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि हमारे लोकतांत्रिक गणराज्य, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य की नींव पर मोदी सरकार योजनाबद्ध तरीके से हमले कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा संविधान के मूल्यों, सिद्धांतों और प्रावधानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।
 
संप्रग अध्यक्ष ने कहा कि संस्थाओं को बर्बाद किया जा रहा है, राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाया जा रहा है, असहमत लोगों को दबाया जा रहा है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटने का प्रयास किया जा रहा है।
 
सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि धोखा, डींग और धमकी मोदी सरकार के शासन के सिद्धांत बने हुए हैं। सच्चाई और पारदर्शिता को एकदम दरकिनार कर दिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख