लोकसभा चुनावों से ठीक पहले पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम कांग्रेस में लौटे

Webdunia
सोमवार, 25 मार्च 2019 (19:37 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम सोमवार को अपने पौत्र आश्रय शर्मा के साथ पुन: कांग्रेस में शामिल हो गए।
 
सुखराम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद यहां पार्टी मुख्यालय में आश्रय शर्मा के साथ सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी की हिमाचल प्रदेश की प्रभारी रजनी पाटिल मौजूद थे।
 
सुखराम ने वे मूल रूप से कांग्रेस परिवार से हैं और यह घर वापसी है तथा उनका किसी से कोई द्वेष नहीं है। वे पूरे समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे। कांग्रेस में शामिल होने से पहले सुखराम ने गांधी के अलावा पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार आश्रय शर्मा को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कांग्रेस का टिकट मिल सकता है।
 
सुखराम ने कहा कि मैं गांधी से 2 माह पहले भी मिला था और उनकी इस बात से प्रभावित हुआ कि हमारे राजनीतिक नहीं, पारिवारिक रिश्‍ते हैं। मैं अपने घर आया हूं, पूरा जीवन कांग्रेस में गुजरा है। अब जिंदगी के इस मोड़ पर किसी से द्वेष नहीं है।

सुखराम ने अपने पुत्र अनिल शर्मा के साथ 2017 में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अनिल शर्मा ने भाजपा के टिकट चुनाव लड़ा था और इस समय वे जयराम सरकार में मंत्री हैं।
 
सुरजेवाला ने कहा कि सुखराम की यह घर वापसी है। वे लंबे तक कांग्रेस में रहे हैं और इस दौरान उन्होंने कई चुनाव जीते हैं। उन्होंने गांधी से मुलाकात के दौरान उन्हें सफलता का आशीर्वाद भी दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा नेतृत्व पर तंज कसते हुए सुरजेवाला ने कहा कि वे जहां बुजुर्ग नेता लालकृष्ण आडवाणी को दरकिनार कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेतृत्व अपने वरिष्ठ नेताओं को सम्मान दे रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

जानिए MP और छत्तीसगढ़ को दी गईं PM Modi की 10 बड़ी सौगातें

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरा, मालगाड़ी हुई बेपटरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिन से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कौन बनेगा दिल्ली का CM, आज शाम को राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में होगा फैसला

Reinvest 2024: अदाणी समूह का नवीकरणीय ऊर्जा में 4.05 लाख करोड़ निवेश का वादा

अगला लेख
More