शरद पवार के गढ़ बारामती पर शाह की नजरें, महाराष्ट्र में 48 में से 45 सीटें जीतने का लक्ष्य

Webdunia
रविवार, 10 फ़रवरी 2019 (11:57 IST)
पुणे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र में 48 में 45 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखते हुए शनिवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इनमें से एक सीट  बारामती होनी चाहिए। दरअसल, बारामती राकांपा सुप्रीमो शरद पवार का गढ़ है। इस सीट से अभी उनकी बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं।
 
शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले जिले के 3 निर्वाचन क्षेत्रों- पुणे, बारामती और शिरूर के लिए एक समीक्षा बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में, यदि हमारा गठबंधन 45 सीट से कम पर जीत हासिल करता है तो इसे जीत नहीं माना जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं चाहता हूं कि पार्टी कार्यकर्ता राज्य से मुझे 45 सीटें जीत कर दें और उसे हासिल करने के लिए हमें बारामती सीट जीतनी होगी। यदि हम बारामती जीतते हैं तो 45 की संख्या हासिल हो सकती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

जानलेवा हो सकता है Reel बनाने का नशा, गाजियाबाद में 6ठी मंजिल से गिरी युवती

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

गेहू, जौ और प्याज से पता लगाई जाती थी प्रेगनेंसी, इतिहास में दर्ज हैं गर्भावस्था test करने के ये हैरान करने वाले तरीके

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Share Bazaar में गिरावट पर लगा विराम, Sensex 58 अंक चढ़ा, Nifty में भी आई तेजी

अगला लेख
More