Publish Date: Mon, 18 Mar 2019 (16:39 IST)
Updated Date: Mon, 18 Mar 2019 (16:43 IST)
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी ने सोमवार को औपचारिक तौर पर घोषणा कर दी कि पार्टी प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को यहां बताया कि पासवान इस बार किसी भी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ेंगे और वे राज्यसभा के सदस्य बनेंगे।
पासवान मौजूदा लोकसभा बिहार के हाजीपुर (सु.) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 17वीं लोकसभा के चुनाव में लोजपा फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ है और उसे सीटों के बंटवारें के तहत बिहार में 6 सीटें मिली हैं। (वार्ता)