राहुल गांधी ने अमेठी में नामांकन दाखिल किया, प्रियंका के बच्चे भी पहुंचे

Rahul Gandhi
Webdunia
बुधवार, 10 अप्रैल 2019 (14:08 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से चार अप्रैल को नामांकन दाखिल करने के बाद बुधवार को अपनी परंपरागत सीट अमेठी से परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया।
 
नामांकन दाखिल करने के समय अमेठी के गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट में गांधी के साथ उनकी मां सोनिया गांधी, बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पति राबर्ट वाड्रा और उनके बच्चे रेहान और मारिया मौजूद थे।
 
गांधी ने पर्चा दाखिल करने से पहले करीब 40 मिनट लंबा रोड शो निकला, जिसमें परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। संप्रग अध्यक्ष स्वास्थ्य कारणों से रोड शो में शामिल नहीं हुईं थीं और सीधे कलेक्ट्रेट पहुंची।
 
अमेठी में छह मई को मतदान होना है और गांधी ने नामांकन दाखिल शुरू होने के पहले दिन ही अपना पर्चा दाखिल किया है। गांधी चौथी बार अमेठी से चुनाव मैदान में है। गौरतलब है कि गांधी इस बार अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव मैदान में हैं और वहां चार अप्रैल को पर्चा दाखिल कर चुके हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

ह्यूमन एरर, तकनीकी गड़बड़ी, साजिश या लापरवाही, क्या है एयर इंडिया प्लेन क्रेश का रहस्य?

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी क्या बचता है DNA?

क्या होता है फ्लाइट का DFDR? क्या इस बॉक्स में छुपा होता है हवाई हादसों का रहस्य

एयर इंडिया के विमान में जलकर मर गए यात्री, DNA जांच से कैसे होगी शवों की पहचान?

LIVE: एयर इंडिया विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर अटैक, दुनिया में हड़कंप

अगला लेख