Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी ने भरा पर्चा, रोड शो से वायनाड में किया शक्ति प्रदर्शन

हमें फॉलो करें राहुल गांधी ने भरा पर्चा, रोड शो से वायनाड में किया शक्ति प्रदर्शन
वायनाड , गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (11:44 IST)
कालपेट्टा। एआईसीसी अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। गांधी यहां अपनी बहन प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल तथा मुकुल वासनिक सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचे। जिला मुख्यालय में उन्होंने जिला कलेक्टर ए आर अजयकुमार को दस्तावेज सौंपें।
 
कांग्रेस प्रमुख की हाई प्रोफाइल यात्रा के मद्देनजर कलक्ट्रेट कार्यालय के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
 
नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ एक खुले वाहन में रोडशो भी किया। चिलचिलाती गर्मी के बीच, यहां महिलाओं और युवाओं सहित पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराए और नारे लगाए।

राष्ट्रीय मार्ग के दोनों तरफ खड़े कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के हजारों कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर गांधी और वाड्रा का अभिवादन किया। दोनों ने हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन किया।
 
webdunia
सड़क के दोनों तरफ सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बावजूद यूडीएफ समर्थकों का हुजूम उमड़ा था। भीड़ की वजह से गांधी के काफिले को 400 मीटर की दूरी तय करने में 15 मिनट का समय लगा। केरल में किसी उम्मीदवार के नामांकन भरने के दौरान किसी राजनीतिक दल के समर्थकों की संभवत इतनी अधिक भीड़ देखी गई। 
 
जिलाधिकारी के कार्यालय में पर्चा भरने के बाद जैसे ही गांधी बाहर निकले उन्होंने और उनकी बहन प्रियंका ने यूडीएफ समर्थकों के आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। कलपेट्टा शहर में करीब 15 मिनट तक दोनों ही रोड शो में शामिल रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि गांधी पांच लाख मतों के रिकार्ड अंतर से विजयी होंगे।
 
webdunia


इस बीच केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर गुरुवार को केरल के वायनाड से नामांकन पत्र भरने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि यह अमेठी की जनता का अपमान और उनके साथ धोखा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल में मंत्री का कार्यकर्ताओं को ऑफर, चुनाव में बूथ जिताओ, फिर नौकरी पाओ!