कांग्रेस का तीखा हमला, माइक्रोवेव स्पेक्ट्रम घोटाले में शामिल है मोदी सरकार

Webdunia
सोमवार, 14 जनवरी 2019 (23:53 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मोदी सरकार के 4 साल 8 महीने के कार्यकाल में कुल 69 हजार 381 करोड़ रुपए के 3 स्पेक्ट्रम घोटाले होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि तीनों मामलों की पूरी तरह से जांच कराई जानी चाहिए।


कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 3 स्पेक्ट्रम घोटाले किए गए हैं। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की एक रिपोर्ट में दूरसंचार स्पेक्ट्रम घोटाले का खुलासा किया गया है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार ने वर्ष 2015 में माइक्रोवेव स्पेक्ट्रम का आवंटन उच्चतम न्यायालय के निर्देश का उल्लंघन करते हुए 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर निजी कंपनियों को कर दिया। न्यायालय के निर्देशों के अनुसार स्पेक्ट्रम का आवंटन नीलामी के आधार पर किया जाना चाहिए। इससे सरकारी खजाने को 560 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।
 
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने यह कदम जान-बूझकर और पूंजीपति मित्रों को फायदा देने के लिए उठाया था। इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी का वास्तविक चरित्र सामने आता है। केंद्र सरकार ने न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन तथा जनता का नुकसान किया है। उन्होंने 2 और स्पेक्ट्रम घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियों और निर्णयों से जनता को कुल 69 हजार 381 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।
 
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने निजी सेवा प्रदाताओं से 45 हजार करोड़ रुपए नहीं वसूले। यह स्पेक्ट्रम देरी से शुरू करने का जुर्माना है, जो मोदी ने अपने निजी मित्रों से नहीं लिया है। इसी तरह से 6 साल के लिए 23 हजार 821 करोड़ रुपए की वसूली टाल दी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Heart Attack और stroke से बचने के लिए china ने बनाई वैक्सीन, क्या किया दावा

ट्रेन हाईजैक में मौत का आंकड़ा सैकड़ों में? पाकिस्तान सरकार ने क्वेटा भेजे 200 से ज्यादा ताबूत

कयामत के दिन जैसा खौफनाक मंजर था, जाफर एक्सप्रेस के यात्रियों की आपबीती

Train Hijack में भारत का हाथ, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने पार की बेशर्मी की हद, तालिबान का क्यों लिया नाम

BSNL का सस्ता प्लान, 6 महीने की वैलिडिटी, डेटा खत्म होने के बाद भी चलता रहेगा इंटरनेट

सभी देखें

नवीनतम

शुभेंदु का ममता पर तीखा हमला, लगाए कई आरोप

pakistan train hijack : ट्रेन हमले में 21 यात्री और 4 सैनिक मारे गए, 33 विद्रोहियों को भी मार गिराया गया

UP : संभल में होली से पहले मस्जिदों पर चढ़ाई तिरपाल, जामा मस्जिद को भी ढंका गया

PM मोदी का अब तक 21 देशों ने किया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

UP : वाराणसी में अवैध शराब पर चला बुलडोजर, होली से पहले लंका पुलिस की कार्रवाई

अगला लेख
More