लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में उत्तरप्रदेश में इन VIP सीटों पर रहेगी नजर

Webdunia
रविवार, 5 मई 2019 (18:57 IST)
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को होने वाला मतदान केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी समेत कई सियासी महारथियों का राजनीतिक भाग्य तय करेगा।
 
निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक पांचवें चरण में प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। यह सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।
 
वर्ष 2014 के पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी बची अमेठी और रायबरेली सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं।
 
पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में अमेठी, रायबरेली, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज (सुरक्षित), लखनऊ, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (सुरक्षित), बाराबंकी (सुरक्षित), फैजाबाद, बहराइच (सुरक्षित), कैसरगंज और गोण्डा सीटों पर मतदान होगा।
 
इस चरण में 2 करोड़ 50 लाख 68 हजार 296 मतदाता कुल 182 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर सकेंगे। मतदान के लिये 16126 मतदान केन्द्र और 28100 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने अमेठी और रायबरेली सीटों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।
 
पांचवें चरण के चुनाव में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (अमेठी), संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (अमेठी), पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद (धौरहरा) और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री (फैजाबाद) जैसे छत्रपों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
 
राजनाथ लखनऊ सीट से एक बार फिर संसद पहुंचने की कोशिश में हैं, वहीं उनकी मंत्रिमंडलीय सहयोगी स्मृति ईरानी नेहरू-गांधी परिवार के दुर्ग यानी अमेठी को भेदने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद एक बार फिर धौरहरा सीट से मैदान में हैं। इसी सीट से कभी चम्बल के कुख्यात डकैत रहे मलखान सिंह को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। 
 
पांचवें चरण के चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए 2145 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 273 जोनल मजिस्ट्रेट, 262 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 14 सामान्य प्रेक्षक और 8 पुलिस प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बल तथा पीएसी तैनात की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख