लोकसभा चुनाव 2019 : अपने गढ़ गुना से ही चुनाव लड़ेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस का 3 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 3 और सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने सभी अटकलों को खत्म करते हुए गुना सीट से अपने वर्तमान सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। लंबे समय से सिंधिया के इंदौर और ग्वालियर से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब पार्टी ने सिंधिया के उनके गढ़ से ही उम्मीदवार बनाया है।
 
ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्तमान में गुना सीट से ही सांसद हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी साफ कर दिया था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी परंपरागत सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने विदिशा सीट से अपने इछावर से पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विदिशा लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। वर्तमान में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदिशा से सांसद हैं लेकिन इस बार सुषमा स्वराज ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इसके बाद भाजपा की तरफ से इस सीट पर नए चेहरे को उतारने की चर्चा जारी है। इसके अलावा राजगढ़ सीट से मोना सुस्तानी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे कांग्रेस नेता गुलाब सुस्तानी की बहू हैं।
 
मोना सुस्तानी राजगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। मोना को टिकट दिलाने के पीछे दिग्विजय सिंह का अहम रोल माना जा रहा है लेकिन कांग्रेस ने इस सूची में भी इंदौर और ग्वालियर सीट से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

10 रुपए के लिए पिता का सिर काटा, मुंडी लेकर थाने पहुंचा

RSS की पसंद का होगा मध्यप्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष, मोहन भागवत के भोपाल दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं

UP : CM योगी ने क्यों कहा, जो हमारा है, हमें मिलना चाहिए, SP पर साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में 200 कॉलोनाइजरों पर FIR, 135 कॉलोनियों को किया वैध, शहर में क्‍यों बढ़ रहा अवैध प्रॉपर्टी का धंधा?

LIVE: CM योगी बोले, अबू आजमी को यूपी भेजो, हम इलाज कर देंगे

ट्रम्प का भारत को झटका, 100% टैरिफ की धमकी; पाकिस्तान को कहा 'शुक्रिया' - क्या है पूरा माजरा?

शिवराज सिंह चौहान क्यों बन सकते हैं भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष?

अबु आजमी को महंगा पड़ा औरंगजेब पर बयान, महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित

अगला लेख
More