हार्दिक पटेल की करीबी रेशमा ने भाजपा से बजाया बगावत का बिगुल, निर्दलीय लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी

Webdunia
शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (16:21 IST)
राजकोट। पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) नेता हार्दिक पटेल की करीबी रहीं रेशमा पटेल ने शुक्रवार को भाजपा से त्यागपत्र देने और पोरबंदर लोकसभा तथा मानावदर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।
 
वर्ष 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक पटेल पर कांग्रेस का एजेंट होने का आरोप लगाते हुए पास छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं रेशमा ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर काम नहीं कर केवल मार्केटिंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर तानाशाही का भी आरोप लगाया।
 
उन्होंने कहा कि अगर किसी अन्य दल ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया तो वे पोरबंदर लोस और मानावदर विस सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हो चुके हार्दिक पटेल को समर्थन देने की घोषणा भी की और कहा कि वे जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वे उनके पक्ष में प्रचार करेंगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

...तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा, भारत को लेकर ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला बयान

भारत में निर्मित जेनेरिक दवाओं से दुष्प्रभाव की घटनाएं ज्यादा

इंदौर में आसाराम की हर गतिविधि पर नजर रख रही पुलिस की सीक्रेट टीम

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

अगला लेख
More