'कब्र' वाले बयान पर गिरिराज सिंह को चुनाव आयोग की चेतावनी

Webdunia
सोमवार, 13 मई 2019 (08:03 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को उनके साम्प्रदायिक बयानों के लिए के लिए चेतावनी दी।
 
आयोग ने उनके बयान की निंदा करते हुए उन्हें आचार संहिता लागू रहने के दौरान अपने बयानों के लेकर सावधान रहने को कहा।
 
चुनाव आयोग ने कहा कि सिंह ने आचार संहिता के प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन किया, जिसमें कहा गया है कि प्रचार के दौरान दिए जाने वाले बयानों में धर्म का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
बिहार में बेगूसराय जिला प्रशासन ने गिरिराज सिंह की 24 अप्रैल की रैली पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुसलमानों को लेकर विवादित बयान देकर चुनाव आचार संहिता और जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन करने के लिए 25 अप्रैल को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। गिरिराज की उस रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे।
 
गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि जो वंदे मातरम नहीं कह सकते या मातृभूमि का सम्मान नहीं कर सकते, देश उन्हें कभी माफ नही करेगा। मेरे पूर्वजों का सिमरिया घाट पर निधन हो गया था और उन्हें कब्र की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन आपको तीन हाथ जगह की जरूरत होती है। 2014 के चुनाव में सांप्रदायिक बयानों के चलते बिहार और झारखंड में उनके प्रचार करने पर रोक लगा दी गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

अगला लेख
More