क्या प्रियंका गांधी ने नरेन्द्र मोदी को दुर्योधन कहा?

Webdunia
मंगलवार, 7 मई 2019 (15:33 IST)
अंबाला। प्रियंका गांधी ने हरियाणा के अंबाला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना दुर्योधन से की। 
 
उन्होंने कुमारी शैलजा के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने कभी अहंकार को माफ नहीं किया। दुर्योधन में भी अहंकार था, जब भगवान कृष्‍ण उन्हें समझाने गए तो उनको भी दुर्योधन ने बंधक बनाने की कोशिश की।
 
प्रियंका गांधी ने कहा कि ये चुनाव कोई एक परिवार के लिए नहीं है, ये चुनाव पूरे देश को बचाने के लिए है। दुर्योधन का अंहकार भी कृष्ण के सामने खत्म हो गया था। इसी तरह से इनका अंहकार भी खत्म होगा।
 
प्रियंका गांधी ने राष्ट्रकवि दिनकर की कविता की कुछ लाइनें भी रैली में सुनाई। उन्होंने कहा, 'जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया, डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान कुपित होकर बोले-जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हां, हां दुर्योधन! बांध मुझे।'
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

अगला लेख
More