कर्मचारियों के आगे दिग्विजय सिंह का सरेंडर, कहा 15 साल पहले अगर कुछ गलत किया तो मुझे माफ कर दो

विकास सिंह
गुरुवार, 28 मार्च 2019 (08:33 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में पंद्रह साल पहले कर्मचारियों की नाराजगी के चलते सत्ता हाथ से गंवाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब कर्मचारियों के सामने नतमस्तक हो गए हैं।

भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनने के बाद कर्मचारियों के वोट बैंक को साधने के लिए उनके कार्यक्रम में पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मंच से ही कर्मचारियों से माफी मांगी और कहा कि वो कर्मचारी के वोट के बिना जीत नहीं पाएंगे।

संयुक्त कर्मचारी संघ के होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझसे कहीं भूल चूक हो गई तो 15 साल के बाद भी मुझे माफ कर दो, मैं आपके वोटों के बिना जीत नहीं पाऊंगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें कर्मचारी विरोधी बताकर बदनाम किया जाता है, जबकि उनके शासन काल के समय कर्मचारियों के हितों में कई योजनाएं चलाई गई। दिग्विजय ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि यदि वो जीतते हैं तो कर्मचारियों की सभी परेशानी को दूर करेंगे। वहीं कार्यक्रम में मंत्री पीसी शर्मा के साथ दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन ने भी कर्मचारियों से पिता के लिए वोट मांगा।

कर्मचारी वोट निर्णायक फैक्टर – भोपाल लोकसभा सीट पर कर्मचारी वोट बैंक निर्णायक फैक्टर का काम कर सकता है। लोकसभा सीट पर कुल 21 लाख वोटों में करीब एक चौथाई कर्मचारियों और उनके परिवार वालों के वोट है। ऐसे में चुनाव के समय ये वोट बैंक जिस तरफ रुख करेगा उसकी जीत की संभावना उतनी हीं अधिक हो जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More