इस बार विकास क्यों नहीं है चुनावी मुद्दा, अमित शाह ने बताई असली वजह

Webdunia
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (17:43 IST)
छोटा उदेपुर/वलसाड़। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा चुनाव में विकास से भी बढ़कर राष्ट्रीय सुरक्षा ही मुख्य चुनावी मुद्दा है।
 
शाह ने शुक्रवार को अपने गृहराज्य गुजरात के वलसाड़ के मालनपाड़ और छोटा उदेपुर के बोडेली में दो चुनावी सभाएं संबोधित की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल विकास की लड़ाई नहीं है। नरेन्द्रभाई (मोदी) ने पहले ही काफी विकास किया हुआ है पर असली मुद्दा यह नहीं है। 
 
उन्होंने कहा कि असली मुद्दा तो राष्ट्रीय सुरक्षा का है। और देश की सुरक्षा मोदी और भाजपा की सरकार के अलावा कोई भी सुनिश्चित नहीं कर सकता। केवल मोदी ही देश का गौरव बढ़ा सकते हैं, अर्थतंत्र को गति दे सकते हैं, गरीबों का कल्याण कर सकते हैं और भारत को विश्व की महाशक्ति बना सकते हैं।
 
शाह ने कांग्रेस पर गुजरात विरोधी होने का आरोप दोहराते हुए कहा कि पंडित नेहरू के समय में सरदार पटेल के साथ इंदिरा गांधी के समय में मोरारजी देसाई के साथ अन्याय हुआ और सोनिया गांधी ने तो मोदी को मौत का सौदागर तक कह दिया था। 
 
भाजपा अध्यक्ष ने मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं और गुजरात की नर्मदा परियोजना को पूरा करने जैसी उपलब्धियों की चर्चा की पर कहा कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र में 10 साल के यूपीए के शासन और सोनिया-मनमोहन सरकार के दौरान पाकिस्तान से कोई भी आकर भारत में आतंकी हमले कर देता था। जबकि, पुलवामा की घटना के बाद मोदी सरकार की कार्रवाई से आतंकियों के ठिकाने के परखच्चे उड़ गए और पाकिस्तान में मातम छा गया। हालांकि उन्होंने व्यंग्य किया कि जब पूरा देश खुश था तब पाकिस्तान जैसा मातम राहुल गांधी की कांग्रेस के कार्यालय में भी छाया हुआ था।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष भले ही आतंकियों के साथ इलू-इलू करें पर भाजपा ईंट का जवाब पत्थर से देगी। राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला के कश्मीर में दो प्रधानमंत्री के बयान पर भी कुछ नहीं कहते हैं पर भाजपा किसी कीमत पर कश्मीर को भारत से अलग नहीं होने देगी। लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत मिलने पर धारा 370 को हटा दिया जाएगा।
 
उन्होंने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर की चर्चा करते हुए कहा कि आतंकी बनकर बम धमाके करने वाले घुसपैठियों को भाजपा देश से निकालकर रहेगी। कांग्रेस और अन्य विरोधी दल किसलिए उनका पक्ष ले रहे हैं। तुष्टिकरण की राजनीति के तहत उनके मानवाधिकार की बात की जा रही है।
        
शाह ने कहा कि वलसाड़ 246 वां लोकसभा क्षेत्र है, जहां वह चुनावी दौरा कर रहे हैं और उन्हें साफ लगता है कि देश के लोगों ने तय कर लिया है दोबारा मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा देखा जाता है कि आम तौर पर जो भी वलसाड़  लोकसभा सीट पर जीतता है, उसकी ही केंद्र में सरकार बनती है और इस बार भी यहां भाजपा की जीत पक्की है। उन्होंने लोगों से गुजरात की सभी 26 सीटों पर एक बार फिर भाजपा को जिताने की अपील भी की।
   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

अगला लेख
More