Hanuman Chalisa
✕

छत्तीसगढ़ : BJP के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, कटा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे का टिकट

विकास सिंह
रविवार, 24 मार्च 2019 (19:09 IST)
रायपुर छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सभी लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने 11 लोकसभा सीटों में से बची 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए।
 
पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का राजनांदगांव से टिकट काटते हुए संतोष पांडे को टिकट दिया है, वहीं रायपुर से सात बार के सांसद रमैश बैस का टिकट काटते हुए पूर्व महापौर सुनील सोनी को टिकट दिया है।
 
इसके साथ ही पार्टी ने महासुमंद से चुन्नीलाल साहू, दुर्ग से विजय बघेल, कोरबा से ज्योतिनंद दुबे, बिलासपुर से अरुण साव को टिकट दिया है।
इसके साथ ही बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में सभी नए चहेरों को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने 2014 का चुनाव जीते सभी 10 सांसदों का टिकट काट दिया है। दुर्ग से 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ी पार्टी की दिग्गज नेता सरोज पांडे का टिकट काट दिया है।
 
पार्टी के सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि पार्टी नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरेगी और लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।
 
 
छत्तीसगढ़ में बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार
 
1. रायपुर : सुनील सोनी
 
2. महासमुंद : चुन्नीलाल साहू
 
3. दुर्ग :विजय बघेल
 
4. कोरबा : ज्योतिनंद दुबे
 
5. बिलासपुर : अरुण साव
 
6. राजनांदगांव : संतोष पांडे
 
7. सरगुजा : रेणुका सिंह
 
8. रायगढ़ : गोमती साय
 
9. जांजगीर चांपा : गुहाराम अजगल्ले
 
10. बस्तर : बेदुराम कश्यप
 
11. कांकेर : मोहन मांडवी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर के लालबाग में खुदाई में निकली प्राचीन तिजोरी, क्‍या और कितना है जल्‍द होगा खुलासा, महिला ने दावा किया उसकी है तिजोरी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

अगला लेख