लोकसभा चुनाव 2019 : बीरेन्दर सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्यसभा से इस्तीफे की पेशकश की

Webdunia
रविवार, 14 अप्रैल 2019 (16:59 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं हरियाणा से वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी बीरेन्दर सिंह ने रविवार को कहा कि उन्होंने कैबिनेट और राज्यसभा से इस्तीफा देने की पेशकश की।
 
सिंह ने हरियाणा के हिसार से उम्मीदवार के रूप में अपने बेटे बृजेन्दर सिंह के चयन के बाद यह घोषणा यहां अपने सरकारी आवास पर की। वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अपने इस्तीफे की पेशकश की जानकारी दी है। वे वंशवाद विरोधी राजनीति का संदेश देना चाहते हैं, क्योंकि उनके बेटे को लोकसभा का टिकट मिला है।
 
सिंह को 2016 में ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय से स्थानांतरित कर इस्पात मंत्रालय दिया गया था। कांग्रेस में 4 दशक गुजारने के बाद सिंह 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra: रत्नागिरि जिले में कार दुर्घटना, सूखी नदी में वाहन गिरने से 5 लोगों की मौत

Share bazaar News: सप्ताह के प्रथम दिन शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में रही गिरावट, Sensex 215 और Nifty 54 अंक टूटा

भीषण आग में भी मां ने सीने से लिपटाए रखे बच्चे, जिंदा खाक हो गए, 17 लोगों की मौत

Pune Porsche accident case: मृतकों के परिजन ने उठाया सवाल, मामले की त्वरित सुनवाई का क्या हुआ?

किसान का वीडियो देख पसीजा कृषि मंत्री शिवराज सिंह का दिल, कर दिया ये वादा

अगला लेख