Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अरुण जेटली का दावा, इन राज्यों के चुनाव परिणाम देख चौंक जाएंगे आप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arun Jaitley
नई दिल्ली , शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (09:02 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के परिणाम सबसे चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने दावा किया कि सात में से पहले दो चरणों में जनता स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में जाती दिख रही है।
 
जेटली ने ट्वीट किया है कि पहले दो चरण के मतदान के बाद लहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजग के पक्ष में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारत राजनीतिक अस्थिरता के दौर को पीछे छोड़ते हुए अब पूर्ण बहुतम के साथ भाजपा नीत राजग को चुनने की राह पर आगे बढ़ रही है।

भाजपा की प्रचार समिति के प्रभारी ने कहा कि पूर्वोत्तर, बंगाल और ओडिशा के चुनाव इस बार सबसे चौंकाने वाले होंगे।
 
Arun Jaitley
इस बीच, गुरुवार को 11 राज्यों और संघ शासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल 95 सीटों पर हुए मतदान में मत प्रतिशत बहुत अच्छा रहा है। वहीं पहले चरण में 11 अप्रैल को 11 सीटों पर भी अच्छा मतदान हुआ।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड में भाजपा विधायकों में लगी कुश्ती की शर्त, सीएम रावत ने इस तरह सुलझाया मामला