पंजाब में कांग्रेस हारी तो दे दूंगा इस्तीफा, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान

विकास सिंह
शुक्रवार, 17 मई 2019 (09:18 IST)
लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम खत्म हो जाएगा। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
 
सूबे की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान के ठीक पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर पंजाब में कांग्रेस हारती है तो वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं करती हैं तो इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा।
 
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्री और विधायक पार्टी के प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने तय किया है कि चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की जीत या हार का पूरा श्रेय पार्टी के मंत्रियों और विधायकों को जाएगा और मैं पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं।
 
इसके साथ ही अमरिंदर सिंह ने विश्वास जताया कि पार्टी पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
 
 पंजाब में 19 मई को आखिरी चरण में सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए शुक्रवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 117 में से 77 सीट जीतकर पंजाब में सरकार बनाई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख