नरेन्द्र मोदी के राहुल गांधी पर 5 बड़े हमले

Webdunia
गुरुवार, 28 मार्च 2019 (12:57 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरठ की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष और प्रत्यक्ष हमले किए। आइए जानते हैं मोदी ने राहुल और कांग्रेस को लेकर क्या कहा...
 
1. राहुल गांधी की न्याय योजना पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो व्यक्ति गरीबों के खाते नहीं खुलवा सकता वह पैसे क्या देगा? करीब 12 करोड़ किसानों को 75 हज़ार करोड़ रुपए की सीधी वार्षिक सहायता देने का काम भी हमारी सरकार ने किया है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने गरीबों को 72 हजार रुपए सालाना देने का चुनावी वादा किया है। 
 
2. नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लगभग 4 दशकों से हमारे सैनिक वन रैंक-वन पेंशन (OROP) मांग रहे थे, उसको पूरा करने का काम भी इसी चौकीदार की सरकार ने किया। 
 
3. इस देश ने सिर्फ नारे लगाने वाली बहुत सरकारें देखीं हैं, लेकिन पहली बार ऐसी निर्णायक सरकार भी देख रहा है। यह सरकार अपने संकल्प को सिद्ध करना जानती है। जमीन हो, आसमान हो, या फिर अंतरिक्ष, सर्जिकल स्ट्राइक का साहस आपके इसी चौकीदार की सरकार ने करके दिखाया है।
 
4. सबूत मांगने वाले सपूत को ललकारते हैं। आपको सबूत चाहिए या सपूत चाहिए। आपको भारत के हीरो चाहिए या फिर पाकिस्तान के। जो लोग चौकीदार को चुनौती देते थे, आज वे रो रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक में थोड़ी भी गड़बड़ी होती तो ये लोग चुप नहीं बैठते, ये मुझसे इस्तीफा मांगते। 
 
5. मुझे न तो किसी का डर है न किसी की चिंता। मैं बोझ क्यों रखूं मेरे पास अपना है ही क्या? चिंता उन्हें होती है जिन्हें कुछ खोता का डर होता है। जिन्हें अपने वंश और विरासत की चिंता करनी होती है। चौकीदार को कोई भी दबाव डरा नहीं सकता। कुछ बुद्धिमान लोग ए-सैट की बात पर कन्फ्यूज हो गए। वे ए-सैट की बात को थिएटर के सैट की बात समझे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

सैन्य अधिकारी को बंधक बनाने और महिला मित्र से रेप का आरोपी मास्टरमाइंड गिरफ्तार

आबकारी मामले में केजरीवाल को बड़ी राहत, CBI केस में मिली जमानत

Share bazaar: शुरुआती कारोबार में बाजार में आई गिरावट, Sensex 200 और Nifty 67.5 अंक टूटा

हिंडनबर्ग का दावा, स्विस बैंक में जमा अडानी के 2600 करोड़ जब्त, क्या बोले Adani?

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या

अगला लेख
More