लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने की बीजेपी को उसी के दांव से मात देने की तैयारी

विकास सिंह
शनिवार, 30 मार्च 2019 (08:54 IST)
भोपाल। 30 साल से बीजेपी के अभेद दुर्ग में तब्दील हो चुके भोपाल सहित मध्यप्रदेश में हर लोकसभा सीट को फतह करने के लिए कांग्रेस के चुनावी चाणक्य दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को उसी के दांव से मात देने की तैयारी की है। भोपाल में पार्टी मुख्यालय में दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भोपाल सीट को कैसे कांग्रेस 35 साल बाद जीत सकती है इसका पूरा खाका समझाया।

घर-घर पार्टी का तिरंगा झंडा – लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से ठीक पहले बीजेपी ने अपने हर कार्यकर्ता के घर पार्टी का झंडा फहराने का अभियान शुरू किया था। अब ठीक इसी तर्ज पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपने घर पर पार्टी का तिरंगा झंडा फहराने को कहा हैं।

दिग्विजय सिंह ने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी का तिरंगा झंडा अपने घर पर फहराए और साथ ही अपने घर के आसपास के घरों पर पार्टी का झंडा लगाने के लिए झंडा अभियान में जुट जाए।

बूथ जीतो, चुनाव जीतो – 'बूथ जीतो चुनाव जीतो' बीजेपी का नारा हैं लेकिन अब दिग्विजय सिंह ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का यही मंत्र दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर कार्यकर्ता अपने घर का वोट और पड़ोस का वोट अगर कांग्रेस पार्टी को दिलवा देता हैं तो कांग्रेस को चुनाव जीतने से कोई रोक नहीं सकता। दिग्विजय ने कहा कि भोपाल में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता है और हर कार्यकर्ता अगर अपने घर के सभी सदस्यों का और पड़ोस के घर का वोट पार्टी के लिए डलवा लेता है तो पार्टी को जीतने से कोई रोक नहीं सकता। दिग्विजय ने बूथ के कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट पर नजर रखने की बात कहीं।
 
सोशल मीडिया पर रहें सक्रिय – चुनाव में सोशल मीडिया बीजेपी की ताकत बन जाता है। दिग्विजय सिंह ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर बीजेपी के झूठ का पर्दाफाश करने का पाठ पढ़ाया। दिग्विजय ने कहा कि बीजेपी के लोग वाट्सअप ग्रुप पर झूठी – झूठी बात करते हैं इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी अधिक से अधिक वाट्सअप ग्रुप बना कर लोगों को सच बताने का काम करना चाहिए। दिग्विजय ने शक्ति एप के पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में अधिक सक्रिय रहने की नसीहत दी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More