भोपाल के चुनावी रण में हिंदुत्व बनाम विकास के मुद्दे पर छिड़ी सियासी जंग

विकास सिंह
शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (09:01 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार भले ही देश में राफेल और चौकीदार का मुद्दा हावी हो, राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी एक दूसरे पर निशाना साध रहे हो लेकिन भोपाल लोकसभा सीट पर बदले हुए सियासी समीकरणों में अब पूरी लड़ाई हिंदुत्व बनाम विकास के एजेंडे पर होती हुई दिखाई दे रही है।
 
हाईप्रोफाइल भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार अपने अपने एजेंडे पर चुनाव लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह विकास के मुद्दें पर लोगों के बीच जा रहे हैं तो भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा हर मंच पर हिंदुत्व का मुद्दा उठा रही है।
 
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के मुकाबले में उतरने के बाद जहां भाजपा पूरे चुनाव को हिंदुत्व की ओर ले जाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है तो कांग्रेस और दिग्विजय सिंह जोर शोर के साथ विकास की बात कह रहे हैं। दिग्विजय सिंह साफ कर चुके हैं कि उनके चुनाव का मुख्य मुद्दा विकास होगा और इसी को लेकर वो लोगों के पास जा रहे है, इसको लेकर दिग्विजय भोपाल के विकास को लिए अपना विजय डॉक्यूमेंट भी लोगों के सामने पेश करने वाले हैं।
 
चुनावी रण में भाजपा की ओर से साध्वी प्रज्ञा के आने के बाद दिग्विजय लगातार अपने ट्वीट के जरिए विकास की बात कह रहे हैं। विकास के मुद्दें पर दिग्विजय केंद्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश में 15 साल तक सत्ता में रही शिवराज सरकार के विकास को लेकर किए कामकाज पर सवाल उठा रहे है।
 
शनिवार को अपना नामांकन भरने जा रहे दिग्विजय सिंह से जब पिछले दिनों प्रेस कॉफेंस में उनके भोपाल को लेकर विजन के बारे में पूछा गया था तो दिग्विजय ने साफ कहा था कि वो भोपाल के विकास को लेकर अपना विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे। वहीं चुनाव में उनकी प्रतिदंद्धी और भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपनी उम्मीदवारी के एलान के बाद जो पहली प्रेस कॉफेंस की उसमें उन्होंने साफ कहा कि भगवा को सम्मान दिलाना, हिंदुत्व की रक्षा करना उनका मुख्य चुनावी मुद्दा होगा।
 
वेबदुनिया को दिए इंटरव्यू में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से जब सवाल किया गया कि दिग्विजय एक ओर विकास की बात कर रहे हैं और आप हिंदुत्व की तो मुकाबला कैसे होगा पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव को धर्मयुद्ध बताते हुए इसे धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई बताया। इसके बाद ही ये साफ हो गया था कि भोपाल लोकसभा सीट पर इस बार दोनों ही उम्मीदवार अपने अपने एजेंडे पर मतदाताओं के बीच जाएंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता किसके एजेंडे पर अपनी मोहर लगाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख