Lohri Special - लोहड़ी पर्व कब मनाया जाएगा वर्ष 2024 में?

WD Feature Desk
Lohri 2024 : अगले वर्ष 2024 में लोहड़ी का उत्सव कब मनाया जाएगा। लोहड़ी के दिन दिन सूर्य देव व अग्नि देव के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है कि उनकी कृपा से इस बार की फसल अच्छी रही और अगली फसल में कोई समस्या न हो इसीलिए उनकी पूजा की जाती है। साथ ही यह त्योहार परिवार में आने वाले नए मेहमान जैसे नई बहू या बच्चा के स्वागत के लिए मनाया जाता है। इस बार 14 जनवरी 2024 को यह पर्व रहेगा।
 
वर्ष 2024 में कब है लोहड़ी पर्व : पंचांग के अनुसार यह पर्व 13 जनवरी 2024 शनिवार के दिन मनाए जाएगा, परंतु पांचांग भेद से 14 जनवरी को भी यह पर्व मनाया जा रहा है। अधिकतर मतों में यह पर्व 13 जनवरी को मनाया जा रहा है। यह पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व रात्रि में मनाया जाता है। हालांकि हिंदी भाषी राज्यों में मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को रहेगी।
 
अगले साल 15 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए नए साल में लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को न मनाकर 14 जनवरी को मनाया जाएगा। लोहड़ी का पर्व मुहूर्त संध्याकाल 8 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। 
 
लोहड़ी पर्व को हिन्दू कैलेंडर विक्रम संवत् एवं मकर संक्रांति से जोड़ा गया है। पंजाब क्षेत्र में इस त्योहार को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। विशेष रूप से शरद ऋतु के समापन पर इस त्योहार को मनाने का प्रचलन है। साथ ही यह त्योहार किसानों के लिए आर्थिक रूप से नया वर्ष माना जाता है।
 
क्या अर्थ है लोहड़ी का : मकर संक्रांति से पहले वाली रात को सूर्यास्त के बाद मनाया जाने वाला पंजाब प्रांत का पर्व है लोहड़ी, जिसका का अर्थ है- ल (लकड़ी)+ ओह (गोहा यानी सूखे उपले)+ ड़ी (रेवड़ी)। इस पर्व के 20-25 दिन पहले ही बच्चे 'लोहड़ी' के लोकगीत गा-गाकर लकड़ी और उपले इकट्ठे करते हैं। फिर इकट्‍ठी की गई सामग्री को चौराहे/मुहल्ले के किसी खुले स्थान पर आग जलाते हैं। आग के आसपास नाच गाना करके खुशी मनाते हैं।
 

Related News

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहनें परिधान

करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देने का क्या है सही तरीका और पूजा विधि

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया, भूलकर भी ना करें ये काम

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर कब से कब तक है भद्रा का साया? नोट करें Date-time

karwa chauth vrat 2024 date and time: करवा चौथ की कथा के अनुसार, कौन सा व्रत रखने से पति की उम्र बढ़ती है?

सभी देखें

धर्म संसार

20 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

20 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

त्योहार पर बाजार में मिलावटी पनीर की भरमार, घर पर ऐसे करें असली और नकली पनीर की पहचान

अगला लेख
More