dharma sangrah
✕

व्यंग्य : हिन्दी का सच्चा सेवक

देवेंद्रराज सुथार
हिन्दी पखवाड़े के तहत आज गांव के गांधी मैदान में जननेता गिरोड़ीमल का भाषण होने वाला है। लोग अपने प्रिय नेता को सुनने के लिए भारी संख्या में इकट्ठा हुए हैं। आखिरकार कार्यक्रम का आगाज हुआ और गिरोड़ीमल मंच पर हिन्दी के हित में अपना भाषण देने के लिए आ ही गए। लोगों के हुजूम ने जननेता का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोरों-शोरों से अभिनंदन किया।
 
गिरोड़ीमल ने भी अभिनंदन स्वीकार करते हुए सबको 'थैंक्यू' कहा और बोलना शुरू किया- मेरे प्यारे भाइयों और बहनों! आज हम सभी हिन्दी पखवाड़े के तहत हिन्दी के हित में कुछ बातें करने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। हम सबको हिन्दी का ज्यादा से ज्यादा 'यूज' करना चाहिए, क्योंकि हिन्दी हमारी मातृभाषा है।
 
इतना सुनते ही मेरे पास में बैठे गांव के 80 वर्षीय रामू काका ने अपनी कोहनी मारते हुए कहा- बेटा! नेताजी के कहे 'यूज' शब्द का अर्थ तो बताओ। हमको हिन्दी पढ़ते हुए 80 वर्ष हो गए। हमने तो कभी हिन्दी में ऐसे किसी शब्द का आज तक नाम नहीं पढ़ा! कोई नया शब्द आया है क्या?
 
मैंने कहा- काका! नेताजी पढ़े-लिखे हैं, अंग्रेजी में बोल रहे हैं। हिन्दी में 'यूज' यानी उपयोग होता है। इस उपयोग का उपयोग करने में नेताजी की पीएचडी है। इस पर रामू काका ने मुझे आश्चर्यपूर्वक देखा।
 
नेताजी ने आगे कहा- हिन्दी को लेकर हम 'पार्लियामेंट' में बहुत लड़े हैं। हिन्दी को आगे बढ़ाने के लिए भाइयों और बहनों! हम बहुत 'स्ट्रगल' किए हैं और यदि आप अगले चुनाव में भारी वोटों से हमें जिताएंगे तो आगे भी बहुत 'स्ट्रगल' करेंगे।
 
रामू काका ने फिर मुझे कोहनी मारी और कहा- बेटा! 'पार्लियामेंट' और 'स्ट्रगल' का मतलब? यह भी कोई अंग्रेजी मच्छर है क्या?
 
मैंने कहा- हां काका! 'पार्लियामेंट' यानी संसद भवन और 'स्ट्रगल' यानी संघर्ष होता है। यह संघर्ष नेताजी ने इतना किया है कि एक बड़ा बंगला और दो बीएमडब्लू कारें बंगले के बाहर खड़ी कर दी हैं।
 
अंत में नेताजी ने मार्मिक स्वर में कहा- भाइयों और बहनों! हमसे 'प्रॉमिस' कीजिए कि आप सभी हिन्दी का हर समय 'यूज' करेंगे। जनता ने तालियों के शोर के साथ हां कही और नेताजी ने विदा ली।
 
लेकिन रामू काका ने फिर मुझसे सवाल किया- बेटा! अब 'प्रॉमिस' का मतलब भी बता ही दो।
 
मैंने कहा- काका! 'प्रॉमिस' वह लॉलीपॉप है जिसके चक्कर में फंसकर हम ऐसे हिन्दी के सच्चे सेवकों को हर बार चयन करते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख