शहर की साहित्यिक संस्थाओं का वामा साहित्य मंच ने किया अभिनंदन

WD Feature Desk
सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (18:45 IST)
इंदौर। हिंदी भाषा की साहित्यिक संस्थाओं को एक मंच पर आपस में सौहार्द व समरसता की भावना से लाने के उद्देश्य से शहर की लब्धप्रतिष्ठित संस्थाओं को वामा साहित्य मंच के तत्ववधान में अभिनंदन पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में दिनांक 22 दिसंबर 2024, रविवार को वामा साहित्य मंच ने एक अनूठे आयोजन में साहित्य व भाषा को समर्पित इंदौर की प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधि-पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विकास दवे (निदेशक, साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश शासन,भोपाल) ने की। उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि शहर का साहित्य परिवार एक साथ आगे बढ़े इसलिए जरूरी है कि इस तरह एक छत के नीचे हम एकत्र होते रहें और साहित्य को समृद्ध करने के प्रयास जारी रखें।
 
समान साहित्यिक उद्देश्य के लिए सभी संस्थाओं से संगठन और संगठन से परिवार बनता है। यह शक्ति को बहुपगुणित करता है। इस साहित्यिक परिवार का ही व्यास बढ़ाना है।

सम्मानित संस्थाओं में मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति,हिंदी परिवार, सूत्रधार, क्षितिज़, मप्र लेखक संघ, इंडियन सोसायटी ऑफ ऑथर्स, विचार प्रवाह मंच, अखंड संडे, मातृभाषा उन्नयन संस्थान और जनवादी लेखक संघ शामिल रहे।
 
आरंभ में संगीता परमार ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, सुषमा शर्मा और सखियों द्वारा समूह गीत गाया गया। अतिथि स्वागत डॉ. प्रेम कुमारी नाहटा और शारदा मंडलोई ने किया, अध्यक्ष इंदु पाराशर ने स्वागत भाषण दिया। उपाध्यक्ष ज्योति जैन और वैजयंती दाते ने भी विचार व्यक्त किये. संस्था प्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन स्मिता नायर ने किया। आभार स्मृति आदित्य ने माना।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई

मदर्स डे पर निबंध/भाषण: कुछ इस तरह रखें मां और उसकी ममता पर अपने विचार

विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

गर्मियों में AC नहीं, नेचुरल कूलिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये 5 असरदार योगासन

अगला लेख
More