sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सपना साहू 'स्वप्निल' ने फिर बनाया एकल विश्व कीर्तिमान

Advertiesment
Sapna Sahu
इंदौर (मप्र)। शहर की लेखिका सपना सी.पी. साहू 'स्वप्निल' ने फिर वर्ल्ड ग्रेटेस्ट बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करवाया है। सपना साहू को पिछले 3 वर्ष से देवी मां के नव स्वरुप (शैलपुत्री, ब्रह्मचारणी, चंद्रघंटा, कुष्माण्डा व सिद्धिदात्रि माता आदि) पर 9 दिन तक कविताएं लिखने और प्रकाशन के लिए यह दिया गया है।
 
सपना साहू ने बताया कि 'विनय उजाला' समाचार-पत्र ने पिछले 3 वर्ष से 9 दिनों तक यह रचनाएं सतत् प्रकाशित की तथा इस वर्ष तो 9 दिन तक प्रथम पृष्ठ पर स्थान दिया। इस वर्ष लोकप्रिय मंच हिंदीभाषा डॉटकॉम ने भी सतत् 9 दिन माता स्तुति प्रकाशित की। इन रचनाओं में माता जी की पूजा से साधक को होने वाले लाभ, माता जी के प्रिय भोग, प्रिय रंग और पुष्प आदि को बताया गया है।
 
ज्ञात हो कि, सपना एकमात्र ऐसी लेखिका है, जिनको अखबार ने सतत् प्रकाशित किया है। उनको लेखन की प्रेरणा पति सी.पी. साहू, मां आशा राणा, दोनों बच्चों की जिज्ञासाओं से मिलती है।
 
इस उपलब्धि पर उजाला के सम्पादक वीरेन्द्र मिश्रा, हिंदीभाषा डॉटकॉम के संस्थापक-सम्पादक अजय जैन 'विकल्प', परिवार के सभी सदस्यों एवं हितैषियों ने शुभकामना देते हुए प्रशंसा की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ज़रूरत से ज्यादा कर रहे हैं एक्सरसाइज तो शरीर में दिख सकते हैं ये संकेत, जानें दुष्प्रभाव