Hanuman Chalisa

किस्मत चमक सकती है नाम बदलने से...पढ़ें रोचक जानकारी

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
कहते हैं कि नाम में क्या रखा है, नाम कुछ भी हो सकता है। लेकिन कभी-कभी हमारा नाम कई मायनों में शुभ फलदायी नहीं होता है और  सफलता के मार्ग में बाधा का भी कारण बन सकता है। 
 
कई लोग गलत-सलत नाम रख लेते हैं व बड़े होने पर भी घरेलू जिंदगी में भी उसी नाम से पुकारा जाता है, जो नेमोलॉजी के हिसाब से गलत होता है। कई लोगों के चंटी, कालू, लालू आदि इस प्रकार के नाम उनके जीवन में बाधा का कारण बनते हैं। यदि हम पहले से ही शुभ फलदायी नाम रख लें तो अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।
 
उदाहरणत: 'कश्मीर', जो न्यूमरोलॉजी के हिसाब से 18 अंक का है, गलत है। यदि 'काश्मीर' नाम हो तो अंक अनुसार 19 अंक होते हैं, जो शुभ है। जम्मू न्यूमरोलॉजी और नेमोलॉजी के हिसाब से 16 अंक आते हैं, जो सामान्यत: मध्यम अंक आता है। 
 
फिल्म 'जंगली' में भी 'कश्मीर की कली...' नहीं बल्कि 'काश्मीर की कली...' ही गाया गया था, जो सुपरहिट रहा। 
 
यदि आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है, व्यवसाय में निरंतर नुकसान में चल रहे हैं या उन्नति या प्रसिद्धि नहीं पा रहे हैं तो अपना नाम बदलकर उन्नति पा सकते हैं, वहीं अपने व्यावसायिक नाम में मामूली हेरफेर कर अपने व्यापार को प्रगति की ओर अग्रसर कर सकते हैं, अपने नाम को सार्थक बना सकते हैं और यश-प्रतिष्ठा के भागी बन सकते हैं। नाम को थोड़ा बदल कर उन्नति के रास्ते पर जा सकते हैं। 
 
अंग्रेजी वर्णमाला जैसे 'ए' से लेकर 'जेड' तक के अक्षरों का अलग-अलग अंक निर्धारित है। आप अपने नाम को इस वर्णमाला में देखकर अंक जोड़ें व प्रतिकूल होने पर थोड़ा हेरफेर कर उसे अनुकूल बनाया जा सकता है।

अगले पृष्ठ पर देखें अंग्रेजी वर्णमाला और उनके अंक 
 
 

अंग्रेजी वर्णमाला और अंक 

B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z
1 2 3 4 5 8 3 5 1 1 2 3 4 5 7 8 1 2 3 4 6 6 6 5 1 7

उपरोक्त चार्ट के अनुसार अंग्रेजी वर्णमाला के 'ए' से 'जेड' तक के अंक दिए गए हैं। हम अंक विद्या से निम्न प्रश्नों के उत्तर जान सकते हैं।
 
वर्तमान में जो नाम है, वह मेरे व्यक्तित्व को ऊंचा उठाने में सहायक है या नहीं?
 
क्या मैं अपना नाम परिवर्तन कर अनुकूल बना सकता हूं?
 
मेरे नाम का योगफल मेरी जन्मतिथि से अनुकूल है या नहीं?
 
मेरे पति या मेरी पत्नी का नाम के अंकों के अनुसार अनुकूल है या नहीं?
 
मेरे और मेरे साझेदार के नाम में मित्रता है या नहीं?
 
मैं जिस संस्था में कार्य कर रहा हूं, वह अनुकूल है या नहीं?
 
मेरे पुत्र या मेरी कन्या का नामांक उसकी जन्म तारीख से संबंधित है या नहीं?
 
मेरे मित्र से मेरा नामांक मिलता है या नहीं?
 
इस प्रकार के अनेक सवालों का जवाब हमें मिल सकता है। बस, थोड़ा-सा गणित करना भर रहता है। हम यहां पर कुछ उदाहरण देकर समझाएंगे जिससे आप अपने नामांक को सुधार सकते हैं एवं उपरोक्त प्रश्नों का उत्तर पा सकते हैं, जैसे किसी का नाम राजेंद्र कुमार वर्मा है, तो इस प्रकार जानेंगे...

R A J E N D R A K U M R A V E R M A
2 1 1 5 5 4 2 1 2 6 4 1 2 6 5 2 4 1
 
इस प्रकार उपरोक्त नाम का टोटल अंक 50 आया, जो मध्यम फल दर्शाता है। यदि ये अपना नाम सिर्फ राजेंद्र कुमार लिखेंगे तो टोटल अंक 36 आएगा, जो इनके लिए उत्तम साबित होगा। इसी प्रकार एमएस पंवार को लें तो...

M.  S.  P A W A R
4 3 8 1 5 6 1 2
 
टोटल अंक 30 आया, जो पूर्णता का है। ऐसे जातक ऊंचाइयों पर जाते हैं। इसी प्रकार किसी भी संस्था का नाम या मित्र आदि को देखकर आप जान सकते हैं कि ये अपने लिए लाभकारी रहेंगे या मध्यम या फिर नहीं? इसके लिए हम यहां पर अंकों के हिसाब से उत्तम, मध्यम व अशुभ अंक में लिखेंगे।

आगे जानें टोटल अंकों का आकलन... 
 

 

निम्नानुसार जो उत्तम है, वह उत्तम सहायक व उन्नतिदायक प्रसिद्धि के अंक हैं।

मध्यम अंक मिली-जुली स्थिति वाले अंक हैं एवं अशुभ वाले अंक यदि आपके जोड़ में आते हों तो फेरबदल कर उत्तम लाभ पा सकते हैं।

उत्तम अंक : 10, 14, 15, 19, 20, 21, 24, 27, 30, 32, 33, 36, 39, 41, 45, 46, 51, 54, 55, 57, 58, 60, 61, 62, 63, 66, 67, 69, 70, 74, 78, 79, 80
मध्यम अंक : 11, 16, 22, 37, 40, 42, 48, 50
अशुभ अंक : 12, 13, 17, 18, 23, 25, 26, 28, 29, 31, 34, 35, 38, 43, 44, 47, 49, 52, 53, 56, 59, 64, 65, 68, 71, 72, 73, 75, 76, 77

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon 2026 Prediction: मानसून 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जानिए क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

Saur Ashadha Month 2026: सौर आषाढ़ माह प्रारंभ, जानिए महत्व

Rambha Teej 2026: रम्भा तीज व्रत का क्या है महत्व, उपवास की विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख