Daily Horoscope

जीवन को अस्त-व्यस्त कर देता है चांडाल दोष, जानिए कैसे?

पं. प्रणयन एम. पाठक
* कुंडली में चांडाल दोष क्या होता है, जानिए... 
 
जब किसी जातक की कुंडली में चांडाल दोष का निर्माण होता है तो जातक का निर्णय या उसके द्वारा किया गया कार्य दुष्प्रभावित होता है। वह जातक व्यर्थ के कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगा सकता है।
 
कई बार देखा गया है कि ऐसा जातक निर्णय लेने में बहुत जल्दबाजी करता है और हानि उठाता है। यह दोष राहु-केतु के साथी ग्रहों के कारण बनता है जिसमें सोमादित्य चांडाल योग के कारण जातक की मानसिक स्थिति कमजोर होती है और उसे विश्वास हो जाता है कि उसके साथ किसी ने तंत्र-मंत्र का प्रयोग किया है।
 

ऐसे जातकों को शारीरिक कष्ट भी बना रहता है। जीव चांडाल दोष एक प्रकार का ब्रह्मदोष होता है। चांडाल दोष ब्राह्मण के श्राप का परिचायक होता है। शनि चांडाल दोष जातक को अचानक पतन के मार्ग पर ले जाता है।
 
अंगारक चांडाल योग के कारण जातक को जमीन-जायदाद के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सूर्य आत्मकारक ग्रह होकर जब चांडाल दोष में आता है, तब उस जातक पर मरे हुए लोगों की छाया का प्रभाव होता है। भ्रगु चांडाल में फंसा जातक किसी स्त्री के कारण हानि उठाता है।
 

ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि सूक्ष्म अध्ययन करने पर इस योग के सैकड़ों प्रकार सामने आते हैं। चांडाल दोष अर्थात धर्म का बंधा होना। पूर्व जन्म का ब्रह्म ऋण होना, जो कि ग्रह स्थिति के कारण प्रत्येक जातक के लिए अलग-अलग होता है। इसकी शांति काली शाबर द्वारा, ब्रह्म सेवा द्वारा या ब्राह्मण ऋण चुकाने द्वारा संभव है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख