Hanuman Chalisa

कजरारी आंखों से झांकता है स्त्रियों का भाग्य

पं. प्रणयन एम. पाठक
आंखें हमारे व्यक्तित्व का दर्पण होती है। आंखें इंसान के चरित्र को स्पष्टता से बताती है। आंखें कभी झूठ नहीं बोलती। हमारे शास्त्रों में भी आंखों से व्यक्तित्व को जानने की परंपरा रही है। आइए जानें क्या कहती है महिलाओं की सुंदर आंखें उनके बारे में- 


 
1. जिस स्त्री की आंखें कमल के समान हों, वह स्त्री सौभाग्यशाली होती है।
 
2. जिसकी आंखें हिरण अथवा खरगोश के समान हों, वह अनेक सुखों को प्राप्त करती है।

3. जिसकी आंखें गाय के समान पीले रंग की हों, उसका चरित्र अच्छा नहीं होता। 
 
4. जिसकी आंखें कबूतर जैसी हों उसका स्वभाव अच्छा नहीं होता है। 


 
5. जिसकी आंखें हाथी के समान छोटी-छोटी हों, वह सुख-सौभाग्य प्राप्त करती है। 
 
6. जिसकी आंखें भेड़ एवं भैंस की तरह कंजी हों, वह भाग्यहीन होती है। 

7. जिसकी आंखें एक-दूसरे के समीप हों, वह चालाक एवं जिसकी आंखें एक-दूसरे से दूर-दूर हों, वह मूर्ख तथा जिसकी आंखें लाल रंग की हों, वह विधवा होती है। 

8. जिसकी आंखें गोल हों, वह व्यभिचारिणी एवं ऊंची आंखों वाली अल्पायु होती है।
 
9. गाय के दूध समान स्वच्छ चिकनी आंखों वाली सौभाग्यवती होती है। 

10. जिसकी आंखें पीली हों, वह पापयुक्त तथा जिसकी आंखें छोटी हों, वह अपने पति को वश में रखती है। 
 
11. जिसकी आंखें लंबी हों, उसे सम्मान एवं प्रेम प्राप्त होता है। 


 
12. जिसकी आंखें बाहर की ओर निकली हों, वह अल्पायु तथा अंदर धंसी आंखें दुःखदायक होती हैं।

13. जिसकी आंखें चौड़ी अथवा घुमी हुई हों, वह मांस, मंदिरा अथवा किसी नशे की आदि होती है।


 
 
14. नीलकमल के समान आंखों वाली धनवान होती है। पिंगल वर्ण आंखों वाली खराब चरित्रयुक्त होती है। 
 
15. शहद के समान आंखों वाली ऐश्वर्यशालिनी होती है। 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल गोचर अलर्ट: 2 साल बाद मेष राशि में एंट्री से बदल सकती है दुनिया की दशा और दिशा

सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में, 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम

क्या आपकी कुंडली में है गंडमूल दोष? तुरंत करें ये 5 असरदार उपाय

बुध का मेष राशि में गोचर: इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व कब मनाया जाएगा, क्या है इसका महत्व?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (03 मई, 2026)

03 May Birthday: आपको 3 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश, किन राशियों को होगा फायदा और किन्हें नुकसान

Weekly Horoscope May 2026: साप्ताहिक राशिफल (04 से 10 मई): जानें इस हफ्ते आपकी राशि क्या संकेत दे रही है?