Publish Date: Sat, 25 Feb 2017 (10:43 IST)
Updated Date: Sat, 25 Feb 2017 (10:50 IST)
क्या आप स्वस्थ रहते हुए वजन बढ़ाना चाहते हैं? अगर आप पतले हैं तो लोग कहते होंगे कि ज्यादा खाया करो, मोटे हो जाओगे। ज्यादा ना खाकर, सेहतमंद तरीके से भी मोटा हुआ जा सकत है. ये रहीं वे 8 चीजें...
एवोकाडो
एवोकाडो में अनसैचुरेटेड फैट होता है। इसमें प्रोटीन भी होता है। ये दोनों ही चीजें वजन बढ़ाने के लिए अच्छी हैं। 100 ग्राम फल रोज खाने से शरीर को 160 कैलरीज मिलती हैं।
केला
सामान्य आकार के एक केले में 120 कैलरीज होते हैं। इसमें पोटाशियम होता है। यह पाचनतंत्र को भी बेहतर करता है।
सूखे मेवे
मूंगफली, काजू, बदाम और अन्य सूखे मेवे 100 ग्राम में ही 500-600 कैलरी दे सकते हैं। एक मुट्ठी सूखे मेवे भी रोज खा लिए जाएं तो अच्छा होता है।
दालें
आप जिस तरह की दाल पसंद करते हैं, वही खाएं, एक कटोरा उबली दाल में 230 कैलरी होती हैं। यह बीफ और चिकन से भी ज्यादा प्रोटीन रखती है।
कम वसा वाली दही
ठंडी दही आइसक्रीम से बेहतर खाना है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और प्रति गिलास करीब 100 कैलरी ऊर्जा होती है। इसमें फल आदि भी मिला सकते हैं।
चीज़
100 ग्राम चीज़ में 400 कैलरी ऊर्जा होती है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भी होता है।
मक्खन
संतुलित मात्रा में खाया जाए तो मक्खन शरीर के लिए अच्छा होता है। एक चम्मच मक्खन में 90 कैलरी होती हैं।
शहद
शहद में बड़ी मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं। यह चीनी का कुदरती स्रोत भी है। 100 ग्राम शहद 300 कैलरी ऊर्जा दे सकता है।