dharma sangrah
✕

विटामिन डी3 दिल के लिए फायदेमंद

Webdunia
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (11:08 IST)
विटामिन डी3 का साथ अब दिल के इलाज में लाभकारी हो सकता है। साइंस पत्रिका इंटरनेशनल जनरल ऑफ नैनोमेडिसिन में छपे एक शोध में कहा गया है कि विटामिन डी3 शरीर में सूर्य की रोशनी में बनता है जो फायदेमंद होता है।
 
उच्च रक्तचाप, वसा का जमा होना, धमनी की दीवार में कोलेस्ट्रॉल व मधुमेह सहित कई बीमारियों से आपके दिल को नुकसान पहुंच सकता है। इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ सकता है। लेकिन अब एक शोध में कहा गया है कि हालांकि, विटामिन डी3 का सेवन हड्डियों से जुड़ा हुआ है। हड्डियों के इलाज में इस्तेमाल की गई इसकी ज्यादा मात्रा दिल से जुड़ी प्रणाली के लिए फायदेमंद हो सकती है।
 
ओहायो विश्वविद्यालय के छात्र टेड्यूज मलिंस्की ने कहा, "आम तौर पर विटामिन डी3 हड्डियों के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि, हाल के सालों में चिकित्सकीय जांच में पता चला है कि दिल के दौरे वाले मरीजों में डी3 की कमी रही है।
 
इसका मतलब यह नहीं है कि डी3 की कमी की वजह से दिल का दौरा पड़ता है, लेकिन यह दिल के दौरे का जोखिम बढ़ा देता है।" शोध में कहा गया है कि यह बहुत महंगा नहीं है क्योंकि हमें इसके लिए ड्रग नहीं बनाना है। बल्कि ऐसी चीज का इस्तेमाल करना है जो हमारे पास है।
 
आईएएनएस/एए

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

समाचार

महज 3 हफ्ते में तीसरा चक्रवात! बंगाल की खाड़ी में कहर बरपाने आ रहा ‘अक्वान’, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

जेनसन हुआंग को दोबारा कुर्सी पर बिठाने के लिए मैदान में उतरे एलन मस्क! जानिए क्यों मचा है सिलिकॉन वैली से वॉशिंगटन तक घमासान

अगला लेख